CGPSC Admit Card: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 12 फरवरी को है एग्जाम
CGPSC Admit Card: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।
By Ashish Kumar Gupta
Edited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 07 Feb 2023 12:54:37 PM (IST)
Updated Date: Tue, 07 Feb 2023 03:06:26 PM (IST)

रायपुर। CGPSC Admid Card: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022 12 फरवरी को आयोजित की जाएगी। दो पालियों में आयोजित यह परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तथा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। जिन्हें अभ्यर्थी छग लोकसेवा आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
कलेक्टर डा सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर रूचि शर्मा को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक कौशल विकास विभाग केदार पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के दिशा निर्देशानुसार सोशल डिस्टेसिंग, सेनेटाइजेशन, मास्क पहनना एवं अन्य सभी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
पीएससी की इस बार डिप्टी कलेक्टर के 15, डीएसपी के आठ, नायब तहसीलदार के 70 पदों के लिए यह परीक्षा होगी। इसके अलावा खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, राज्य वित्त सेवा अधिकारी, सहायक संचालक, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी, जिला पंजीयक, राज्य कर सहायक आयुक्त, जिला जेल अधीक्षक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, आबकारी उप निरीक्षक, सहकारी विस्तार अधिकारी, सहायक जेल अधीक्षक सहित अन्य पद भरे जाएंगे।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड - पीएससी प्री एग्जाम के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अथ्यथी सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी psc.cg.gov.in पर।
- यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा। इस पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको सीजीपीएससी परीक्षा का एडमिट कार्ड दिख जाएगा।
- यहां से एडमिट कार्ड चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो एक प्रिंट निकाल लें।