
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा तंत्र को मजबूत करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर भर्तियों की तैयारी की है। प्रदेश के शासकीय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कुल 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इन पदों में नियमित और संविदा दोनों प्रकार की भर्तियां शामिल हैं। शासकीय स्कूलों में 5,000 नियमित पदों पर सीधी भर्ती छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (व्यापमं) के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
शासकीय विद्यालयों के लिए विज्ञापित 5,000 नियमित पदों को विभिन्न श्रेणियों और संवर्गों में विभाजित किया गया है। इसमें ई-संवर्ग (सामान्य क्षेत्र) के 2,227 पद और टी-संवर्ग (आदिवासी क्षेत्र) के 2,773 पद शामिल हैं।
सहायक शिक्षक और शिक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, जबकि व्याख्याता पदों के लिए जल्द ही आवेदन खिड़की खोली जाएगी।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है...
सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा पृथक से की जाएगी।
राज्य के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1,812 शैक्षणिक संविदा पदों को भरने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इन पदों के लिए पहली बार केंद्रीकृत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित होगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इसकी विस्तृत भर्ती अधिसूचना इसी माह (सितंबर 2026) जारी की जा रही है, और अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया अक्टूबर 2026 से शुरू करने की पूरी तैयारी है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के 12 IPS अफसरों के प्रमोशन और तबादले की तैयारी, बिलासपुर-दुर्ग कमिश्नरी पर भी टिकी निगाहें