• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

“आज मेरे प्यार का बर्थडे है”, ब्वॉयफ्रेंड को विश करने गर्लफ्रेंड ने रायपुर सेंट्रल जेल में चुपके से पहुंचाया मोबाइल, वीडियो वायरल

रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 29 Jan 2026 11:51:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 30 Jan 2026 05:42:17 AM (IST)
“आज मेरे प्यार का बर्थडे है”, ब्वॉयफ्रेंड को विश करने गर्लफ्रेंड ने रायपुर सेंट्रल जेल में चुपके से पहुंचाया मोबाइल, वीडियो वायरल
रायपुर सेंट्रल जेल से वायरल वीडियो, मुलाकात कक्ष में मोबाइल पहुंचने पर उठे सुरक्षा सवाल (AI generated Image)

HighLights

  1. युवती ने मोबाइल से पूरी मुलाकात की रिकॉर्डिंग
  2. जेल में मोबाइल ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित
  3. सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर उठे सवाल

नईदुनिया, प्रतिनिधि, रायपुर: रायपुर सेंट्रल जेल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इस वीडियो ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। वीडियो में एक युवती जेल के मुलाकात कक्ष में बंद एक युवक से बातचीत करती नजर आ रही है।

आरोपित की पहचान तारकेश्वर के रूप में

वीडियो में दिखाई दे रहा युवक तारकेश्वर बताया जा रहा है, जो वर्तमान में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले तारकेश्वर का जन्मदिन था और इसी अवसर पर उसकी गर्लफ्रेंड उससे मिलने जेल पहुंची थी।


मोबाइल से रिकॉर्ड की गई पूरी मुलाकात

युवती ने पूरी मुलाकात अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड की। बाद में यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा कर दिया गया। जेल के मुलाकात कक्ष में मोबाइल ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद मोबाइल अंदर पहुंचना कई सवाल खड़े करता है।

सुरक्षा जांच पर उठे गंभीर प्रश्न

यह सवाल अहम है कि यदि मुलाकात से पहले युवती की सुरक्षा जांच की गई थी, तो मोबाइल फोन अंदर कैसे ले जाया गया। यदि जांच नहीं हुई, तो यह जेल प्रशासन की गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहला मामला नहीं है जब रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर सवाल उठे हों। इससे पहले भी जेल परिसर से मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित सामान मिलने की घटनाएं सामने आती रही हैं। कई बार जेल के अंदर से वीडियो भी वायरल हो चुके हैं।

इंटरनेट मीडिया के माध्यम से वीडियो की जानकारी मिली है। वीडियो कब का है, कैसे बना, इसका परीक्षण करवाया जाएगा। इसके बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

- योगेश सिंह क्षत्री, जेल अधीक्षक, सेंट्रल जेल, रायपुर