• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंतजार खत्म...Vyapam ने इन आठ भर्ती परीक्षाओं की तारीख की घोषित, जुलाई से अक्‍टूबर तक होंगे ये एग्‍जाम

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की भर्ती परीक्षाओं का इंतजार खत्‍म हो गया है। स...और पढ़ें

By Manish MishraEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 09 Jul 2024 01:59:05 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jul 2024 02:02:51 PM (IST)
इंतजार खत्म...Vyapam ने इन आठ भर्ती परीक्षाओं की तारीख की घोषित, जुलाई से अक्‍टूबर तक होंगे ये एग्‍जाम
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल। फाइल फोटो

HighLights

  1. व्यापमं ने अलग-अलग विभागों में भर्ती के लिए मंगाए थे आवेदन
  2. 28 जुलाई से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेंगी ये परीक्षाएं
  3. 20 लाख से अधिक अभ्‍यर्थी तलाशेंगे सरकारी नौकरी के अवसर

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे लगभग लाखों युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की तरफ से अलग-अलग विभागों में होने वाली भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित कर दी है। ये परीक्षाएं 28 जुलाई से शुरू हो कर 20 अक्टूबर तक चलेंगी।

इनमें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय सहायक ग्रेड-3, राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला में लैब टेक्नीशियन, छात्रावास अधीक्षक, मत्स्य निरीक्षक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक समेत अन्य परीक्षाओं की संभावित तिथि आ गई है, अभी भी उच्च शिक्षा विभाग के कुछ पदों में भर्ती का इंतजार है। इन परीक्षाओं के लिए व्यापमं को लगभग 20 लाख आवेदन मिले हैं।


इसी तरह सिविल जज-2023, परिवहन उप निरीक्षक समेत अन्य परीक्षाएं सालभर में पूरी नहीं हुई है। परीक्षा में देरी को लेकर कुछ सवाल उठ रहे थे। आवेदन करने के बाद परीक्षा में हो रही देरी से अभ्यर्थी भी बहुत परेशान थे, परीक्षाओं की संभावित तिथि आ जाने से अभ्यर्थियों की परेशानी भी कम होगी, साथ ही तैयारी करने में मन भी अच्छे से लगेगा।

विज्ञापन के 12 महीने बाद सितंबर में परीक्षा

सीजीपीएससी की ओर से परिवहन उप निरीक्षक (तकनीकी) की भर्ती की लिखित परीक्षा एक सितंबर 2024 को होगी। इसके लिए अगस्त 2023 में विज्ञापन जारी हुआ था। इस तरह से एक साल बाद परीक्षा होगी। इसके लिए रायपुर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट जारी होने में तीन महीने और लग सकते हैं।

अभी भी कई विभागों की परीक्षाओं का इंतजार

अभी भी बहुत सारे विभागों में होने वाली भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित नहीं हुई है। उच्च शिक्षा विभाग में होने वाली प्रयोगशाला परिचारक, भृत्य के लिए तिथि घोषित नहीं है। अनुमान है कि इन विभागों के लिए जल्द ही परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाएगी।

इन पदों में भर्ती के लिए आए आवेदन

पद विज्ञापन फार्म पदों की संख्या

पद विज्ञापन फार्म पदों की संख्‍या
छात्रावास अधीक्षक अक्टूबर 2023 छह लाख 300
प्रयोगशाला तकनीशियन अक्टूबर 2023 2.5 लाख 276
प्रयोगशाला परिचारक, भृत्य अक्टूबर 2023 सात लाख 800
मत्‍स्‍य निरीक्षक जनवरी 2024 एक लाख 70

इन पदों में भर्ती परीक्षा के लिए घोषित हुई संभावित तिथियां

परीक्षा का नाम

विभाग

संभावित तिथि

समय

सहायक ग्रेड-3 छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर 28 जुलाई सुबह
प्रयोगशाला सहायक राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला 25 अगस्त सुबह
प्रयोगशाला तकनीशियन राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला 25 अगस्त शाम
छात्रावास अधीक्षक आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास 15 सितंबर सुबह
प्रयोगशाला तकनीशियन उच्च शिक्षा संचालनालय 29 सितंबर सुबह
मत्स्य निरीक्षक संचालनालय मछली पालन विभाग 29 सितंबर शाम
सहायक सांख्यिकी अधिकारी संचालनालय कृषि 20 अक्टूबर सुबह
प्रयोगशाला सहायक संचालनालय कृषि 20 अक्टूबर शाम