• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

Chhattisgarh Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता दिख रहा है, जहां अगले दो दिनों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्था...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Tue, 15 Jul 2025 10:04:50 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Jul 2025 10:04:50 PM (IST)
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राज्य में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता दिख रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी झारखंड और उससे सटे दक्षिण बिहार क्षेत्र में बना निम्न दबाव का क्षेत्र फिलहाल वहीं स्थित है। यह अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जा सकता है। इससे प्रदेश में अगले दो दिनों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

कई जिलों में बारिश की संभावना

रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं दुर्ग में सबसे अधिक तापमान 34.2 डिग्री और सबसे कम तापमान 21.5 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज की गई है।


लटोरी में हुई 80 एमएम बारिश

प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं। लटोरी में 80 मिमी, चांदो में 70 मिमी, कुनकुरी में 60 मिमी, बलरामपुर, कोटाडोल, सामरी, मालखरौदा, नवाड़ आदि स्थानों पर 50 मिमी तक बारिश हुई। अंबिकापुर, जैजैपुर, बसना, सरायपाली, डभरा, बेमेतरा, खरोरा समेत दर्जनों स्थानों पर 20 से 40 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आगामी चेतावनी और पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश तथा मेघ गर्जन की स्थिति बन सकती है। वहीं 17 जुलाई से दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। सरगुजा संभाग में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर बना रहेगा।

बादल छाएंगे, बरसात की उम्मीद

रायपुर शहर में बुधवार को आसमान पूरी तरह से मेघमय रहेगा। दिन में एक-दो बार वर्षा होने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी और आद्र्रता में भी गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।