• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर... 46 में से 25 जलाशयों में 90 फीसदी से ज्यादा पानी, 7 लबालब

दक्षिण में धनोरा में 140 मिमी पानी बरसा। 46 बड़े जलाशयों में औसत भराव 91.10% पहुंच गया है, 7 बांध पूरी तरह भर चुके हैं।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 11:09:45 AM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 11:09:45 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर... 46 में से 25 जलाशयों में 90 फीसदी से ज्यादा पानी, 7 लबालब
दक्षिण छत्तीसगढ़ में अतिभारी बारिश (AI Generated Iamge)

HighLights

  1. 46 जलाशयों में 91.10% औसत भराव
  2. 12 सितंबर तक 1001 मिमी बारिश दर्ज
  3. धनोरा में सर्वाधिक 140 मिमी वर्षा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर फिलहाल थम गया है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पिछले 24 घंटों में दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की गई है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में अतिभारी बारिश

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश धनोरा में 140 मिमी और बस्तर में 100 मिमी दर्ज की गई है। इसके अलावा पखांजूर, नांगुर, कोंडागांव और अंतागढ़ में 90-90 मिमी पानी बरसा है। मानसून को प्रदेश में आए 82 दिन हो चुके हैं। 23 जून को दंतेवाड़ा के रास्ते प्रदेश में दाखिल हुए मानसून से अब तक अच्छी बारिश हुई है।


औसत से 4% कम बारिश

12 सितंबर तक प्रदेश में कुल 1001 मिमी पानी बरस चुका है। यह इस अवधि के सामान्य औसत 1041.1 मिमी से केवल 4 प्रतिशत कम है। लगातार बारिश के कारण प्रदेश के बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

बांधों में 91% भराव, 7 लबालब

प्रदेश के 46 प्रमुख और मध्यम जलाशयों में औसत जलभराव 91.10 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इनमें से सात जलाशय पूरी तरह भर चुके हैं, जबकि 18 अन्य जलाशयों में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी भरा हुआ है। पानी बढ़ने के कारण धमतरी के रविशंकर सागर समेत कई जलाशयों के गेट खोलने पड़े हैं।

रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे

13 सितंबर को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी रायपुर में आज आसमान सामान्य रूप से बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।

प्रदेश के बड़े बांधों में जलभराव (12 सितंबर तक)

बांध का नाम जिला क्षमता (मि.घ.मी.) भराव % 2026 भराव % 2025
मिनीमाता बांगो कोरबा 2753.21 95.14 88.31
गंगरेल (रविशंकर सागर) धमतरी 738.82 96.33 90.34
तांदुला बालोद 249.54 82.54 99.98
दुधावा कांकेर 246.34 86.70 56.46
खरंग (खूंटाघाट) बिलासपुर 192.32 100 100
मुरुमसिल्ली धमतरी 159.67 98.56 93.39
सिकासार गरियाबंद 160.36 80.63 65.62
मणियारी मुंगेली 147.70 99.99 100
कोदार रायपुर 145.77 68.99 41.58
केलो रायगढ़ 97.83 46.65 72.87