• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में बर्फीली हवाओं से गिरा पारा, दिसंबर के पहले हफ्ते से पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से के जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। उधर उत्तर भारत की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं से प्रदेश में जल्द ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 27 Nov 2024 11:41:48 AM (IST)Updated Date: Wed, 27 Nov 2024 12:21:53 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में बर्फीली हवाओं से गिरा पारा, दिसंबर के पहले हफ्ते से पड़ सकती है कड़ाके की ठंड
पहाड़ी इलाकों से सीधी बर्फीली हवा आ रही है, जिसके कारण ठंड बढ़ गई है।

HighLights

  1. दिसंबर की शुरुआत के साथ कड़ाके की ठंड पड़ सकती है, जो पूरे महीने रहेगी।
  2. उत्तरी छत्तीगसढ़ के जिलों में सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है ठंडी हवाओं का असर।
  3. छत्तीगसढ़ में 29 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में गिरावट लगातार जारी रह सकती है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। पहाड़ी इलाकों से सीधी बर्फीली हवा आ रही है। इसका ज्यादा असर प्रदेश के उत्तरीय इलाके में ज्यादा पड़ रहा है। प्रदेश के उत्तरीय जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर गया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठंड का असर बढ़ा।

अब हिमाचल प्रदेश में भी बर्फ गिर रही है। उत्तरीय हवा की रफ्तार बढ़ने का अनुमान है। ऐसा होता है तो दिसंबर के पहले सप्ताह से ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता, जो पूरे महीने बना रहेगा।


मौसम का बड़ा बदलाव दुर्ग में दिन का पारा 30.4 डिग्री सामान्य से अधिक और रात का पारा 11.4 डिग्री समान्य से 5.8 डिग्री तक गिर गया है।

naidunia_image

ऐसा रहेगा मौसम

बुधवार को रायपुर में आसमान साफ रहने की सांभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री और 14 डिग्री के आसपास रहने की सांभावना है। आगामी दो दिनों में छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

हवा में आ रही है नमी

उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है, साथ ही वातावरण के मध्य स्तर में नमी आ रही है। सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में 29 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में गिरावट लगातार जारी रह सकता है।

naidunia_image

मध्य क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ हल्की वृद्धि का ट्रेंड रहने की संभावना है। बस्तर संभाग और उससे लगे जिले में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।