• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में अगले दो दिनों में बारिश के आसार, बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, जानें IMD की भविष्‍यवाणी

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी से आ रही नर्म युक्त गर्म हवा के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शुक्रवार को सरगुजा संभाग व उसस...और पढ़ें

By Parag MishraEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 05 Jan 2024 07:59:42 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jan 2024 07:59:42 AM (IST)
CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में अगले दो दिनों में बारिश के आसार, बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, जानें IMD की भविष्‍यवाणी

रायपुर। CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी से आ रही नर्म युक्त गर्म हवा के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शुक्रवार को सरगुजा संभाग व उससे लगे जिलों में बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के आसार है। साथ ही न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस सप्ताह मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है।

गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अब ठंड थोड़ी कमतर हुई है। हालांकि आउटर व ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का प्रभाव ज्यादा ही है। आने वाले दिनों में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। पिछले वर्ष चार जनवरी की तुलना में इस वर्ष ठंड काफी कम है, वर्ष 2023 में तो जनवरी के पहले सप्ताह में ही जबरदस्त ठंड पड़ी थी और चार जनवरी को तो दिन का अधिकतम तापमान के मामले में बीते 27 वर्षों का रिकार्ड टूटा था।


पूरे सप्ताह रायपुर में 15 डिग्री से नीचे नहीं आया न्यूनतम तापमान

न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी का क्रम बना हुआ है। रायपुर में बीते सप्ताहभर से न्यूनतम तापमान सामान्य से बढ़ोतरी ही हुई है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।इस पूरे सप्ताह रायपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री ज्यादा रहा है। इसकी वजह से ठंड में भी थोड़ी कमी आई है। पेंड्रा रोड व अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

पिछले वर्ष चार जनवरी को टूटा था रिकार्ड

वर्ष 2023 में चार जनवरी के दिन दिन के तापमान के मामले में ठंड का बीते 27 वर्षों का रिकार्ड टूटा था और चार जनवरी का दिन सबसे ठंडा था।साथ ही उस दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर भी काफी कम हो गया था। चार जनवरी 2023 को दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था।

गर्म कपड़ों की बिक्री घटी

ठंड कम होते ही अब गर्म कपड़ों की बिक्री भी घट गई है। हालांकि दिसंबर माह में गर्म कपड़ों की बिक्री जबरदस्त रही। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने पर गर्म कपड़ों का कारोबार फिर से रफ्तार पकड़ेगा। गर्म कपड़ों पर अभी 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।