• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में खुल गया आसमान, फिर बढ़ने लगी ठंड... अंबिकापुर में 9.7 डिग्री पर पहुंचा पारा

छत्तीसगढ़ में बादल छंटने के साथ ही एक बार फिर तापमान गिरने लगा है। रायपुर में न्यूनतम तापमान में 4.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। इधर उत्तरी छत्त...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 11 Dec 2024 08:26:19 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Dec 2024 08:36:15 AM (IST)
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में खुल गया आसमान, फिर बढ़ने लगी ठंड... अंबिकापुर में 9.7 डिग्री पर पहुंचा पारा
ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों की खरीदी भी बढ़ गई है। रायपुर में सुभाष स्टेडियम के पास गर्म कपड़ो की खरीदारी करतीं महिलाएं।

HighLights

  1. सर्वाधिक तापमान 30.7 डिग्री बीजापुर में रहा।
  2. इधर सबसे कम तापमान अंबिकापुर में रहा है।
  3. ठंडी और शुष्क हवाओं से ठिठुर रहा प्रदेश।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर(CG Weather Today)। लगातार कुछ दिनों की बदली के बाद मौसम पूरी तरह से खुल गया है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही उत्तर की ओर से आ रही ठंडी हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार की शाम से आ रही इन हवाओं की वजह से प्रदेश में पांच डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

यह सर्वाधिक अंतर पेंड्रा रोड में देखने को मिला है। वहीं, रायपुर में भी न्यूनतम पारा 4.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं, मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ में अब कोहरे का असर भी तेज हो गया है। अगले 24 घंटे में यह पारा तीन से छह डिग्री तक और गिरने के आसार हैं।


बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इसी बीच मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस बीजापुर में, जबकि न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

naidunia_image

मध्य में गिरेगा ज्यादा पारा

मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है। जिसके कारण प्रदेश उत्तर में तीन डिग्री सेल्सियस, मध्य छत्तीसगढ़ में पांच डिग्री सेल्सियस और दक्षिण में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव प्रदेश में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है।

naidunia_image

अधिकतम तापमान दुर्ग और जगदलपुर में ज्यादा

मौसम विभाग के पिछले तीस वर्षों के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान दुर्ग और जगदलपुर में को छोड़कर शेष जगहों पर सामान्य औसत से कम है। दुर्ग में यह सर्वाधिक 1.4 डिग्री और जगदलपुर में 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, पेंड्रा रोड में 3.1 डिग्री, बिलासपुर और अंबिकापुर में 0.6 डिग्री, जबकि रायपुर में 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है।

न्यूनतम तापमान बिलासपुर, रायपुर व जगदलपुर में ज्यादा

इसके अलावा न्यूनतम तापमान रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में सामान्य औसत से ज्यादा है। आंकड़ों के अनुसार यह जगदलपुर में 6.5 डिग्री, रायपुर में, बिलासपुर में 1.6 और रायपुर में एक डिग्री सेल्सियस सामान्य से अधिक है। वहीं, पेंड्रारोड में यह 1.5 डिग्री, जबकि अंबिकापुर में 0.1 डिग्री कम है।