• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में दो दिनों में चार डिग्री तक गिर सकता है पारा, और बढ़ेगी ठंड

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिन बादल छाए रहने और बारिश के बाद अब एक बार फिर तेज ठंड का दौर शुरू होने जा रहा है। आज प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 09 Dec 2024 07:41:08 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Dec 2024 08:44:11 AM (IST)
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में दो दिनों में चार डिग्री तक गिर सकता है पारा, और बढ़ेगी ठंड
रायपुर के बूढ़ातालाब में तड़के सुबह छाया कोहरा। दिनभर आसमान में छाए रहे बादल।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
  2. आज से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
  3. प्रदेश में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री बलरामपुर में रहा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर(Chhattisgarh Weather Today)। बादल छाए रहने और बारिश का दौर समाप्त होने के बाद अब दोबारा पारा गिरने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। वहीं, 24 घंटे के बाद प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट के आसार हैं।

साथ ही आज को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। रायपुर में मौसम आंशिक मेघमय रहने और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूतनम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।


दो स्थानों पर हुई हल्की बारिश

रविवार को प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम बारिश जगदलपुर में 11.5 मिमी दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में, जबकि न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान उतार चढ़ाव भरा

मौसम विज्ञानियों के पिछले तीस वर्षों के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान उतार चढ़ाव भरा है। दुर्ग में यह सामान्य औसत से चार डिग्री, अंबिकापुर में 2.3 डिग्री और रायपुर में 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जगदलपुर में यह सामान्य औसत से 1.1 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 0.2 डिग्री और पेंड्रा रोड में 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है।

न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक ज्यादा

इसी बीच वर्षा की वजह से न्यूनतम तापमान औसत से कहीं ज्यादा चल रहा है। आंकड़ों के अनुसार, यह जगदलपुर में सामान्य से नौ डिग्री, रायपुर और दुर्ग में 4.5 डिग्री, बिलासपुर में 3.4 डिग्री, पेंड्रा रोड में 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, सिर्फ अंबिकापुर में ही यह सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

यह बन रहा है सिस्टम

एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 4.5 किमी ऊंचाई तक ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में तथा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर एक द्रोणिका के रूप में स्थित है।

इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से प्रचूर मात्रा में नमी आने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश के अनेक जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।