• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG Weather Update: दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी, लोगों को सर्दी से राहत; राजनांदगांव में पारा 31 डिग्री तक पहुंचा

CG Weather: मकर संक्रांति के बाद से प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 25 Jan 2026 06:12:17 AM (IST)Updated Date: Sun, 25 Jan 2026 06:15:26 AM (IST)
CG Weather Update: दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी, लोगों को सर्दी से राहत; राजनांदगांव में पारा 31 डिग्री तक पहुंचा
छत्तीसगढ़ में दिन और रात का तापमान बढ़ा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्रदेश में दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी
  2. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज
  3. न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉड

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। इसके अलावा ऊपरी वायुमंडल में सबट्रॉपिकल पछुआ जेट स्ट्रीम सक्रिय है। 26 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, हालांकि छत्तीसगढ़ पर इसका सीधा असर फिलहाल नहीं दिख रहा है।


प्रदेश में कहां कैसा रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा। दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर 29.6 डिग्री और जगदलपुर में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर और पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। सुबह के समय आर्द्रता अधिक रही, जबकि शाम होते-होते इसमें गिरावट आई।

आगे भी शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में 'बर्फानी' कयामत... 15 राज्यों में इमरजेंसी घोषित, 1800 उड़ानें रद्द, तूफान की चपेट में 18 करोड़ लोग

रायपुर में हल्की ठंड और धुंध के आसार

रायपुर शहर के लिए 25 जनवरी को सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।