• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Weather: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 5 दिन जारी रहेगा भारी बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Chhattisgarh Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है, जहां मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक ज्यादातर जगहों पर भारी बारिश की संभा...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 02 Jul 2025 07:53:09 AM (IST)Updated Date: Wed, 02 Jul 2025 07:54:41 AM (IST)
Chhattisgarh Weather: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 5 दिन जारी रहेगा भारी बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन भारी बारिश की संभावना

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में पूरी तरह एक्टिव हुआ मानसून
  2. प्रदेश में अगले पांच दिन भारी बारिश की संभावना
  3. राज्य में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की उम्मीद

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में अगले पांच दिनों तक अधिकांश स्थानों पर बारिश होने तथा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।


इन जगहों पर हुई भारी बारिश

प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। इनमें शंकरगढ़ में 160 मिमी, ओड़गी में 120 मिमी, अंतागढ़ में 90 मिमी, खड़गांव में 80 मिमी, भैयाथान व रामानुजगंज में 70-70 मिमी शामिल हैं। वहीं गौरला, प्रतापपुर में 50 मिमी, बलरामपुर, प्रेमनगर, कोरबा, पेंड्रा व बिलासपुर में 40-40 मिमी समेत कई स्थानों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई।

राजधानी का हाल

बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और बारिश की स्थिति बनी हुई है। रायपुर के ज्यादातर जिलों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई है। रायपुर के साथ-साथ प्रदेश के कई जिलों में दो दिन बारिश की वजह से ठंडक बनी हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसमी प्रणाली का प्रभाव

झारखंड और उससे सटे क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जो छत्तीसगढ़ पर प्रभाव डाल रहा है। इसके साथ ही मानसून द्रोणिका रेखा गंगानगर, रोहतक, कानपुर, वाराणसी होते हुए झारखंड और उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है, जिससे नमी युक्त हवा का प्रवाह जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। अगले 48 घंटे के भीतर दक्षिण छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।