• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Weather Update: IMD का अलर्ट...इन इलाकों में अगले 48 घंटे में झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब दिखेगा असर

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन नहे निम्न दबाव का असर अब छत्तीसगढ़ के मानसून पर दिख रहा है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अगले 48 घंटों तक बार...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 14 Aug 2025 07:37:54 AM (IST)Updated Date: Thu, 14 Aug 2025 09:05:39 AM (IST)
CG Weather Update: IMD का अलर्ट...इन इलाकों में अगले 48 घंटे में  झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब दिखेगा असर
अगले 48 घंटे हो सकती है भारी बारिश

HighLights

  1. अगले 48 घंटों तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट
  2. बुधवार को रायगढ़ में सर्वाधिक 120 मिली बारिश
  3. गुरुवार को रायपुर में हो सकती है हल्की बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: (Chhattisgarh Weather Update) उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव और सक्रिय मानसून द्रोणिका के असर से प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर गुरूवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है। पश्चिम-मध्य एवं उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट के पास सक्रिय है।

मौसम विभाग के अनुसार, यह प्रणाली 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण के साथ दक्षिण की ओर झुकी हुई है। अगले 24 घंटों में इसके अधिक सक्रिय (वेल मार्क्ड) होने और पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। अगले 48 घंटों में यह उत्तर तटीय आंध्र और दक्षिण ओडिशा होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगी।


अगले दो दिन के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बस्तर संभाग के सभी जिलों के साथ-साथ रायपुर और दुर्ग संभाग के अधिकांश इलाकों में अगले दो दिनों तक व्यापक और अच्छी बारिश होगी। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। इससे नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने और निचले क्षेत्रों में जलभराव की संभावना है।

naidunia_image

रायगढ़ में सबसे अधिक बारिश

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं बस्तर और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई। रायगढ़ में सबसे अधिक 120 मिमी, बसौर में 90 मिमी और बस्तानार में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई। रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में हल्की बारिश के बावजूद उमस बरकरार रही।

naidunia_image

ऐसा रहेगा रायपुर का हाल

गुरूवार को रायपुर में आसमान सामान्यतः बादल छाए रहेगें और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बिलासपुर संभाग के जिलों में आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और हल्की से मध्यम वर्षा का दौर चलेगा। किसानों के लिए यह बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभकारी मानी जा रही है।

बिलासपुर में बारिश की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिलासपुर में भी अगले दो-तीन दिन मौसम में नमी और ठंडक बनी रहेगी। 16 अगस्त से व्यापक बारिश हो सकती है। वहीं बुधवार शाम हुई हल्की बारिश से शहर के तापनाम में कुछ गिरावट देखने को मिली। गर्मी से परेशान आमजन के चेहरे पर बारिश की बूंदों ने खुशी ला दी।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update: इंदौर में अगले तीन दिन तक भारी बारिश, जानें अपने यहां का मौसम

मानसून ट्रफ सक्रिय

मानसून ट्रफ इस समय फरीदकोट, मेरठ, कानपुर, मंडला, रायपुर, जगदलपुर से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर उक्त निम्न दाब केंद्र तक फैली हुई है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में मानसून का दौर तेज होने वाला है।