• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG में IMD का अलर्ट, गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी; अगले 5 दिन मौसम में रहेगा बदलाव

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 03 Apr 2026 08:10:25 AM (IST)Updated Date: Fri, 03 Apr 2026 08:25:35 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
CG में IMD का अलर्ट, गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी; अगले 5 दिन मौसम में रहेगा बदलाव
CG Weather update: प्रदेश में अगले 48 घंटे में तापमान गिरने की संभावना

HighLights

  1. CG में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना
  2. 40-50 किमी प्रति घंटा रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी
  3. रायपुर में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया

नई दुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज (CG Weather update) बदला हुआ है और आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है। इसके साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

naidunia_image

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

रायपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में पहले तापमान में वृद्धि होगी, इसके बाद 1 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।


विभिन्न जिलों का तापमान

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान में भिन्नता देखने को मिली। सबसे अधिक तापमान 39.5 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दुर्ग में रहा। बिलासपुर में 38 डिग्री, अंबिकापुर और पेण्ड्रा रोड में 36.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं जगदलपुर में 35.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। रायपुर (माना) में अधिकतम 37.2 और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

द्रोणिका सिस्टम से बदला मौसम

मौसम में इस बदलाव का मुख्य कारण पूर्वी झारखंड से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किमी ऊंचाई पर द्रोणिका सक्रिय है। इसी प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी हुई है और हल्की वर्षा हो रही है। पेण्ड्रा रोड में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि अन्य स्थानों पर वर्षा नगण्य रही।

रायपुर में 3 अप्रैल का पूर्वानुमान

3 अप्रैल को रायपुर में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। सुबह आर्द्रता 47 प्रतिशत और शाम को 34 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की औसत गति 2 किमी प्रति घंटा रही, जिससे मौसम में हल्की ठंडक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली में बारिश; CG-MP समेत कई राज्यों में 8 अप्रैल तक IMD की चेतावनी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।