• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मानसून ( Chhattisgarh Monsoon) पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जहां अगले 48 घंटे में कुछ जिलों में बहुत ज्यादा बारिश...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Mon, 30 Jun 2025 07:51:27 AM (IST)Updated Date: Mon, 30 Jun 2025 09:58:08 AM (IST)
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में पूरी तरह सक्रिय हुआ मानसून

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में पूरी तरह सक्रिय हुआ मानसून
  2. प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  3. रायपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की उम्मीद

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि बलरामपुर क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश हुई है।

रायपुर में मौसम का हाल

वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री पेंड्रारोड में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम 23.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से क्रमशः 5.7 और 1.7 डिग्री कम है। दिनभर नमी 90 प्रतिश से अधिक बनी रही, और औसत हवाओं की गति 3 किमी प्रति घंटे रही।


मुख्य बारिश रिकॉर्ड (मिमी में): चंदौ-70, बलरामपुर-50, सुकमा, गंगालूर, चंद्रपुर, कोमाखान, बसना, पिथौरा, दुर्ग, डभरा, घरघोड़ा, बतौली, खैरगढ़, लोरमी, कोरबा, बगीचा आदि क्षेत्रों में 10–30 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बना हुआ है सिस्टम

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र अगले दो दिनों में झारखंड और ओडिशा होते हुए पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। मौसम के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्थानों पर तेज गर्जना के साथ भारी बारिश हो सकती है।

ऐसा रहेगा मौसम

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आमतौर पर बादल छाए रहेगा। एक-दो स्थानों पर तेज गर्जना और बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है। रायपुर में तापमान 28 डिग्री अधिकतम और 23 डिग्री न्यूनतम रहने की संभावना है।

बिलासपुर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बिलासपुर सहित प्रदेशभर में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। बीते 24 घंटों में बिलासपुर में बारिश दर्ज नहीं हुई, जबकि कुछ जिलों में हल्की से मध्यम और बलरामपुर जैसे इलाकों में भारी बारिश हुई।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह ठहराव अस्थायी था, अब दोबारा सिस्टम सक्रिय हो चुके हैं जो अच्छी बारिश के संकेत दे रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार वर्तमान में तीन प्रमुख मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिनका असर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों पर दिखेगा।

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और उससे लगे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक चक्रवाती परिसंचरण फैला है। एक मानसून द्रोणिका फिरोजपुर, सोनीपत, अयोध्या, गया, पुरुलिया और कम दबाव क्षेत्र के केंद्र होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली है।

दक्षिण राजस्थान और उत्तर गुजरात से मध्य प्रदेश होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ और उड़ीसा तक ऊपरी हवा में पूर्व-पश्चिम द्रोणिका बनी है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैली है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकी हुई है।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Monsoon: मानसून की बढ़ी रफ्तार, रायपुर-बिलासपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी