• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur Crime News: 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। बताया जाता है कि छात्रा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 63 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। छात्रा ने कम नंबर आने की वजह से खुदकुशी कर ली।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 21 May 2024 11:38:57 AM (IST)Updated Date: Tue, 21 May 2024 11:47:36 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Raipur Crime News: 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। बताया जाता है कि छात्रा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 63 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। छात्रा ने कम नंबर आने की वजह से खुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल विधानसभा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, यह घटना विधानसभा थाने के ग्राम संकरी की है। गांव के उपसरपंच संतराम नारंग ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय वसुंधरा बारले के पिता केवल दास बारले किराना और कपड़ा व्‍यवसायी हैं। उनकी गांव में ही दुकान है। मृतक छात्रा के परिवार के सभी सदस्‍य शिक्षित हैं। वसुंधरा भी पढ़ाई में काफी तेज थी।


वसुंधरा 12वीं की छात्रा थी। इस बार वसुंधरा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी। 12वीं बोर्ड परीक्षा में वसुंधरा ने 63% अंक प्राप्‍त किए थे। उसे हमेशा 80 प्रतिशत से अधिक अंक मिलते थे। लेकिन बाद कम नंबर मिलने से वह गुमशुम रहने लगी थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि छात्रा ने बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने की वजह से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

तनाव को दूर करने माध्यमिक शिक्षा मंडल के टोल फ्री नंबर पर करें बात

वहीं परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने माध्यमिक शिक्षा मंडल ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। इस टोल फ्री नंबर में तरह-तरह के सवाल आ रहे हैं। काउंसलर छात्र-छात्राओं से चर्चा कर उनके तनाव को कम करने की कोशिश करते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।