• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीजीएमएससी में गड़बड़झाला: घटिया दवाओं को सही बताने के लिए एक ही लैब से कई बार जांच

सीजीएमएससी की शर्तों में साफ है कि तीन बैच फेल होने के बाद कंपनी को ब्लैक लिस्टेड किया जाता है। कंपनी को बचाने के लिए सीजीएमएससी के द्वारा चलाई गई नोट...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 25 Feb 2025 11:38:15 AM (IST)Updated Date: Tue, 25 Feb 2025 11:38:15 AM (IST)
सीजीएमएससी में गड़बड़झाला: घटिया दवाओं को सही बताने के लिए एक ही लैब से कई बार जांच
तीन बैच खराब होने पर गुणवत्ता परीक्षण का नियम नहीं है।

HighLights

  1. दवा कंपनी नाइन एम को फायदा पहुंचाने के लिए बड़ा खेल खेला गया है।
  2. क्लीन चिट देने के लिए सीजीएमएससी के सभी नियमों को दरकिनार किया।
  3. क्वॉलिटी कंट्रोल ने बार-बार दवा की शिकायत मिलने पर की जांच की अनुशंसा।

जितेंद्र सिंह दहिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) में दवा कंपनी नाइन एम को फायदा पहुंचाने के लिए बड़ा खेल खेला गया है। सीजीएमएससी के अधिकारियों को अलग-अलग अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से 44 से ज्यादा पत्र भेज गए, जिसमें दवाओं की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत की गई।

सीजीएमएससी की शर्तों में साफ है कि तीन बैच फेल होने के बाद कंपनी को ब्लैक लिस्टेड किया जाता है। कंपनी को बचाने के लिए सीजीएमएससी के द्वारा चलाई गई नोटशीट में बचाव साफ दिखाई दे रहा है। सप्लाई के पहले जिस लैब से दवाओं की जांच की गई थी, उसी लैब को अनुशंसा कर खुद सीजीएमएससी के अधिकारी द्वारा दोबारा जांच कराई गई, जबकि सीजीएमएससी में आठ लैब पंजीकृत हैं।


इसके अलावा क्लीन चिट देने के लिए सीजीएमएससी के सभी नियम कायदों को दरकिनार किया गया। इस संबंध में नईदुनिया ने पूरी नोटशीट पढ़ी, जिसमें साफ दिख रहा है कि महाप्रबंधक तकनीकी हिरेन पटेल द्वारा बार-बार कंपनी को बचाने के लिए अलग-अलग टीप लिखी गई है।

naidunia_image

गुणवत्ता शाखा की अनुसंशा भी दरकिनार

सीजीएमएससी की गुणवत्ता शाखा (क्वॉलिटी कंट्रोल) ने बार-बार दवा की शिकायत मिलने पर अनुशंसा की थी कि टैबलेट को तीन अलग-अलग लैब में जांच के लिए भेजा जाए, जिससे सही रिपोर्ट मिल सके।

मगर, तत्कालीन प्रबंध संचालक ने एक लैब में जांच के आदेश दिए। इसकी रिपोर्ट तो सही आई, लेकिन गुणवत्ता खराब होने की शिकायतें अस्पतालों से लगातार आती रहीं।

यह है निविदा के नियम

इंद्रिय परीक्षण में भी दवा की खराब गुणवत्ता का मान्य किया जाता है। यदि दवा की जांच होती है तो दूसरी लैब से जांच कराना चाहिए। दवा कंपनी को दो साल के लिए ब्लैक लिस्टेड करने का नियम है। तीन बैच खराब होने पर गुणवत्ता परीक्षण का नियम नहीं है।

दवाओं की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच होती है। जिस लैब में पहले जांच कराई जाती है उसके बजाय अन्य लैब में जांच के लिए भेजा जाता है। ज्यादा जानकारी महाप्रबंधक तकनीकी दे पाएंगे। - लक्षमण खेलवार पूर्व गुणवत्ता नियंत्रक, सीजीएमएससी

कंपनी को नोटिस जारी करने से भी रोका

उप प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रण ने दो मई 2024 को जनरल मैनेजर तकनीकी को फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए नस्ति बढ़ाई। इस पर जनरल मैनेजर तकनीकी ने कंपनी को बचाने के लिए दो निर्देश जारी किए।

पहला पूर्व मे हुए गुणवत्ता परीक्षण में स्टेबिलिटी टेस्ट करवाने के संबंध में जवाब मांगा गया। महासमुंद दवा गोदाम मे पदस्थ उपप्रबंधक को भौतिक परीक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया।

गुणवत्ता नियंत्रक से भिड़ गए जीएम टेक्निकल

30 मई 2024 को पत्र के माध्यम से डाईसायकलोंमीन टैबलेट बैच आरटी 22054 की खराब गुणवत्ता की फिर से शिकायत प्राप्त हुई। वितरण से पूर्व इस बैच का परीक्षण कैट्स लैब एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड ने किया था। इसकी रिपोर्ट मे उक्त औषधि स्टैंडर्ड क्वालिटी की पाई गई थी।

बार- बार इसी दवा की शिकायत मिलने से समस्त बैच का उठाव करने का प्रस्ताव उप प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रण ने किया। इससे असहमत होते हुए जनरल मैनेजर तकनीकी ने केवल शिकायत प्राप्त स्थलों से उठाव के लिए निर्देशित किया।

यह हुई शिकायत

शिकायत में साफ-साफ बताया गया था कि टैबलेट पैकेट में ही काली हो रही हैं। पैकेट खोलते ही भुरभुरी होकर टूट रही हैं। तीनों बैच के उपयोग पर रोक लगा दी गई। पूरे स्टाक को सीजीएमएससी के खर्चे पर अस्पतालों से सीजीएमएससी के गोदामों में वापस मंगवा लिया गया था।

नईदुनिया को गोदामों के सहायक प्रबंधक ने बताया की अधिकारियों द्वारा टैबलेट स्वीकार करने (एमआरसी) बनने के लिए प्रत्यक्ष और परोक्ष दबाव डाला जाता था।

ऐसा रहा दवा कंपनी को बचाने का घटनाक्रम

  • 27 सितंबर 2023 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिसली भिलाई से पत्र के माध्यम से डाईसायकलोंमीन 10 मिलीग्राम टैबलेट और मल्टीविटामीन कैप्सल की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत की गई।
  • पांच अक्टूबर 2023 को फार्मसिस्ट हनोदा ने पत्र के माध्यम से डाईसायकलोंमीन 10 मिलीग्राम टैबलेट बैच आरटी 0049 को स्ट्रिप से निकालने पर चुरा होने की शिकायत की।
  • पांच अक्टूबर 2023 को उप प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रण ने दवा निगम मुख्यालय में बैच के वितरण पर रोक लगा दी। इसके अलावा आठ लैब की सूची प्रस्तुत की गई। जहां फिर परीक्षण करवाया जाना था। जिसमें उन लैब को हटाया जाना था, जिन्होंने वितरण पूर्व इसी दवा को गुणवत्ता युक्त बताया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

  • सात अक्टूबर 2023 को फिर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पीएचसी कोहका भिलाई ने पत्र के जरिये डाईसायकलोंमीन 10 मिलीग्राम टैबलेट बैच आरटी 22050 और मल्टीविटामीन कैप्सूल की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत की।
  • नौ अक्टूबर 2023 को उप प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रण ने डाईसायकलोंमीन टैबलेट को और मल्टीविटामीन कैप्सल की पुनः जांच के लिए प्रस्तावित आठ लैब की सूची में पूर्व में इन औषधियों की वितरण पूर्व जांच और स्टैंडर्ड क्वालिटी की रिपोर्ट देने वाले लैबों को भी शामिल किया।
  • उप प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रण ने सभी गुणवत्ता विहीन औषधियों की सूची, बैच नंबर और गुणवत्ताहीन होने के कारण का लेख करते हुए पुनः परीक्षण किए जाने का अनुरोध करते हुए नस्ति जनरल मैनेजर तकनीकी को भेजा। जनरल मैनेजर तकनीकी ने नस्ति पर 48 घंटे के अंदर चर्चा करने के लिए लेख लिखा।
  • 10 अक्टूबर 2023 को उप प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रण ने दावा गोदाम जशपुर से प्राप्त शिकायत को प्रस्तुत करने के लिए लेख किया।
  • दो मई 2024 को महासमुंद दावा गोदाम में डाईसायकलोंमीन टैबलेट बैच आरटी 20049 की खराब गुणवत्ता की फिर से शिकायत की।