• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CGPSC Vacancy: छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, डिप्टी कलेक्टर और DSP समेत 246 पदों पर निकली वैकेंसी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 2024 में 246 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है, जिनमें 7 डिप्टी कलेक्टर और 21 डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलि...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 26 Nov 2024 10:17:21 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 Nov 2024 10:17:51 PM (IST)
CGPSC Vacancy: छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, डिप्टी कलेक्टर और DSP समेत 246 पदों पर निकली वैकेंसी
CGPSC 2024 Recruitment

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 2024 में नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इस बार कुल 246 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें सात डिप्टी कलेक्टर और 21 डीएसपी (डिप्टी सुपरिन्टेंडेंट ऑफ पुलिस) के महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। उम्मीदवारों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी, जो दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2024 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, और 30 दिसंबर 2024 रात 11:59 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवेदन समय से पहले ही भर लें। मुख्य परीक्षा के लिए संभावित तिथि 26 से 29 जून 2025 निर्धारित की गई है।


वहीं मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 26 से 29 जून 2025 के मध्य तय की गई है। राज्य सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से 246 पदों पर भर्ती होगी। सबसे ज्यादा 90 पद आबकारी उप निरीक्षक के हैं। इन पदों में भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी। अंतिम तिथि 30 दिसंबर है।

अभ्यर्थी www.psg.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हर बार नायब तहसीलदार के ज्यादा पद निकलते थे, लेकिन इस बार सिर्फ 10 पद निकले हैं। वहीं डिप्टी कलेक्टर के सात और डीएसपी के 21 पद है। पिछले वर्ष निकली भर्ती में डीएसपी के एक भी पद नहीं थे। राज्य कर निरीक्षक 37 और लेखा सेवा अधिकारी के 32 पद है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के कार्यकाल की यह पहली पीएससी भर्ती है। पीएससी की भर्ती -2022 में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगा है। भर्ती प्रक्रिया की जांच चल रही है। तत्कालीन पीएससी चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी जेल में हैं। टामन पर पैसा लेकर अफसर, राजनेता और कारोबारियों के रिश्तेदारों की नौकरी लगाने का आरोप है।

इन पदों पर होना है भर्ती 1. डिप्टी कलेक्टर- 072. डीएसपी-213. वित्त सेवा अधिकारी-074. जिला आबकारी अधिकारी-025. सहायक संचालक(वित्त)-036. सहायक संचालक(पंचायत एवं ग्रामीण विकास)-017. सहायक संचालक जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी-028. सहायक संचालक(समाज कल्याण)- 079. मुख्य कार्यपालन अधिकारी-0310. बाल विकास परियोजना अधिकारी-0611. लेखा सेवा अधिकारी-3212. नायाब तहसीलदार-1013. राज्य कर निरीक्षक- 3714. आबकारी उप निरीक्षक-9015. उप पंजीयक- 0616. सहकारी निरीक्षक-0517. सहायक जेल अधीक्षक- 07