• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CGPSC रिजल्ट : देवेश प्रसाद साहू टॉपर! आयोग ने जारी की समेकित मेरिट लिस्ट; चयन सूची अभी नहीं

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC Result) ने राज्य सेवा परीक्षा-2024 के साक्षात्कार समाप्त होने के तुरंत बाद परीक्षा में शामिल हुए 643 अभ्यर्थियों की 'सम...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Fri, 21 Nov 2025 12:52:52 AM (IST)Updated Date: Fri, 21 Nov 2025 07:33:48 AM (IST)
CGPSC रिजल्ट : देवेश प्रसाद साहू टॉपर! आयोग ने जारी की समेकित मेरिट लिस्ट; चयन सूची अभी नहीं
CGPSC रिजल्ट : देवेश प्रसाद साहू टॉपर!

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2024 के साक्षात्कार समाप्त होने के तुरंत बाद परीक्षा में शामिल हुए 643 अभ्यर्थियों की 'समेकित मेरिट सूची जारी कर दी है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की गई इस सूची में देवेश प्रसाद साहू 773.5 अंकों के साथ राज्य के टाप रैंक पर हैं। वहीं, स्वप्निल वर्मा ने दूसरा (769.5 अंक) और यशवंत कुमार देवांगन ने तीसरा स्थान (769.0 अंक) प्राप्त किया है।

अंतिम 'चयन सूची' कब जारी होगी?

आयोग ने इस परिणाम के संबंध में एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट किया गया है कि यह जारी की गई सूची 'चयन सूची' नहीं है। यह केवल मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार की गई एक क्रमबद्ध मेरिट सूची है। आयोग ने बताया है कि अब, अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए अग्रमान्यता पत्रक और मेरिट क्रम के आधार पर पदों के आबंटन की कार्यवाही की जाएगी। इस आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अंतिम 'चयन सूची' पृथक से जारी की जाएगी।


चयन प्रक्रिया में किन्हें शामिल किया जाएगा?

बता दें कि राज्य सेवा परीक्षा-2024 के तहत कुल 17 सेवाओं के लिए 246 पदों पर भर्ती होनी है। मुख्य परीक्षा परिणाम के आधार पर चिन्हांकित सभी 643 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 10 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित किया गया था। आयोग ने यह भी बताया है कि अनारक्षित पदों के आबंटन के लिए चयन प्रक्रिया में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें मुख्य परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न पत्र में 33 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। अभ्यर्थी विस्तृत समेकित मेरिट सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर देख सकते हैं।