• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीजीपीएससी घोटाले में जेल में बंद पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी का साला और उसकी पत्नी गिरफ्तार

सीजीपीएससी घोटाले(CGPSC Scam) में एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है। जेल में बंद पीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी और उसकी पत्...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 30 Jan 2025 09:41:47 AM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jan 2025 11:55:22 AM (IST)
सीजीपीएससी घोटाले में जेल में बंद पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी का साला और उसकी पत्नी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का ऑफिस। फाइल फोटो

HighLights

  1. पूर्व अध्यक्ष के साले और पत्नी पर 1.50 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप।
  2. बेरोजगार युवाओं को नौकरी लगाने का झांसा देकर की गई थी यह ठगी।
  3. सिविल लाईन थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर(CGPSC Scam)। रायपुर में छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले में एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है। जेल में बंद पीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी झगीता जोशी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने बेरोजगारों को नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की।

इन पर 9 लोगों से 1.50 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। आरोपितों ने कई बेरोजगार युवाओं को अपने झांसे में लिया, जिनमें आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं। वे खुद को बड़े अधिकारियों के परिचित बताकर विशेष अनुशंसा के तहत नौकरी दिलवाने का लालच देते थे।


फर्जी नियुक्ति प्रमाणपत्र देते थे

naidunia_image

बाद में वे फर्जी नियुक्ति प्रमाणपत्र देकर पीड़ितों से रकम लेते थे। इन आरोपितों पर आरोप है कि उन्होंने फूड इंस्पेक्टर, लेक्चरर और पटवारी जैसी नौकरियों का झांसा देकर नौ पीड़ितों से भारी रकम वसूली।

गिरफ्तार कर जांच शुरू की

naidunia_image

इन आरोपियों ने रिश्तेदारों समेत अन्य कई पीड़ितों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। सिविल लाईन थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।