• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीजीपीएससी : आठ वर्ष में आवेदन दोगुने, इस बार एक पद के लिए 642 दावेदार

पिछले नौ वर्षों में अभ्यर्थियों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। पिछले नौ वर्षों में सिर्फ 2016 और 2018 में ही भर्ती के लिए एक लाख से कम आवेदन मिले थे।...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 10 Jan 2025 02:49:04 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jan 2025 02:49:04 PM (IST)
सीजीपीएससी : आठ वर्ष में आवेदन दोगुने, इस बार एक पद के लिए 642 दावेदार
साल दर साल बढ़ती जा रही है स्पर्धा।

HighLights

  1. इस बार राज्य सेवा परीक्षा के लिए 1.58 लाख आवेदन आए हैं।
  2. इस हिसाब से एक पद के लिए 642 अभ्यार्थियों ने किया आवेदन।
  3. सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन 24 जनवरी तक भरे जा सकेंगे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने 246 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार राज्य सेवा परीक्षा के लिए एक लाख 58 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस हिसाब से एक पद के लिए 642 आवेदन आए हैं।

पिछले नौ वर्षों में अभ्यर्थियों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। वर्ष दर वर्ष स्पर्धा बढ़ती जा रही है। वर्ष 2016 में 293 पदों के लिए 86,341 आवेदन आए थे। शासकीय सेवाओं के प्रति युवाओं का रुझान शुरू से ही अच्छा रहा है। राज्य सेवा परीक्षा के प्रति भी रुझान लगातार बढ़ रहा है।


पिछले नौ वर्षों में सिर्फ 2016 और 2018 में ही भर्ती के लिए एक लाख से कम आवेदन मिले थे, बाकी सभी वर्ष में आवेदनों की संख्या एक लाख से अधिक रही है। पीएससी-2022 में तो 1.80 लाख तक आवेदन आए थे।

राज्य बनने के बाद राज्य सेवा परीक्षा के लिए जितनी भी भर्तियां निकली, उसमें सबसे अधिक आवेदन इसी साल आए थे। प्रारंभिक परीक्षा नौ फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर आयोग की तरफ से तैयारी की जा रही है।

naidunia_image

डीएसपी के 21 पदों पर होगी भर्ती

राज्य सेवा परीक्षा-2024 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती होनी है। सबसे ज्यादा 90 पद आबकारी उप निरीक्षक के हैं। इस बार डीएसपी के 21 पद हैं। पिछले वर्ष निकली भर्ती में डीएसपी के एक भी पद नहीं थे। इस बार डिप्टी कलेक्टर के लिए सात पद हैं।

इसके अलावा वित्त सेवा अधिकारी के सात, जिला आबकारी अधिकारी के दो, सहायक संचालक(वित्त) के तीन, सहायक संचालक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) के एक, सहायक संचालक जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के दो, सहायक संचालक(समाज कल्याण) के सात, मुख्य कार्यपालन अधिकारी के तीन पद हैं।

इसके अलावा बाल विकास परियोजना अधिकारी के छह, लेखा सेवा अधिकारी के 32, नायब तहसीलदार के 10, राज्य कर निरीक्षक के 37, उप पंजीयक के छह, सहकारी निरीक्षक के पांच और सहायक जेल अधीक्षक के सात पद हैं।

प्रारंभिक परीक्षा फरवरी और मुख्य परीक्षा जून में

राज्य सेवा परीक्षा-2024 के तहत प्रारंभिक परीक्षा नौ फरवरी को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए करीब 1.58 लाख आवेदन मिले हैं। इसमें से 3,690 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (मेंस) के लिए क्वालिफाई करेंगे।

बता दें कि विज्ञापित पदों में से 15 गुना उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए होगा। पदों की संख्या 246 है। मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 और 29 जून को आयोजित की जाएगी।

राज्य सेवा परीक्षा के लिए वर्षवार मिले आवेदन

साल पद संख्या आवेदन
2024 246 1.58 लाख
2023 242 1.58 लाख
2022 210 1.80 लाख
2021 171 1.29 लाख
2020 175 1.16 लाख
2019 243 1.09 लाख
2018 273 96 हजार
2017 299 1.22 लाख
2016 293 86 हजार

यह भी पढ़ें- वीडियो बनाकर आत्महत्या, पत्नी समेत ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप

सिविल जज भर्ती के लिए 24 जनवरी तक आवेदन

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की तरफ से सिविल जज (जूनियर डिवीजन)-2024 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 57 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी 24 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

सिविल जज के 57 पदों में से सात अनुसूचित जाति, आठ अति पिछड़ा वर्ग और 18 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। वहीं, 24 पद अनारक्षित है।

इस बार पाठ्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान पर आधारित सवाल भी पूछे जाएंगे। इसी तरह तीनों नए आपराधिक कानून को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें- मुकेश चंद्राकर हत्याकांड : चार दिन पहले रची थी साजिश, पुलिस को भटकाने 60 किमी दूर फेंके मोबाइल

प्रारंभिक परीक्षा में इस बार कुल 16 विषयों से सवाल आएंगे। पहले 15 विषय से सवाल पूछे जाते थे। छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान को इस बार शामिल किया गया है।