• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षक भर्ती का नया शेड्यूल जारी, दो महीने में होंगी परीक्षाएं

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षक पदों पर भर्ती परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में होंगी। दिव्यांगों को आवेदन का अवसर देने के लिए सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती की तारीखें दिसंबर तक बढ़ा दी गई हैं।

By Vakesh SahuEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 01:05:31 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 01:56:22 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षक भर्ती का नया शेड्यूल जारी, दो महीने में होंगी परीक्षाएं
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षक भर्ती का नया शेड्यूल जारी। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. प्रदेश में 5000 नियमित शिक्षक पदों पर होगी सीधी भर्ती।
  2. व्याख्याता पद की भर्ती परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित होगी।
  3. सहायक शिक्षक भर्ती की परीक्षा अब 6 दिसंबर को होगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आने वाले दो महीने निर्णायक साबित हो सकते हैं। प्रदेश में पांच हजार नियमित शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के तहत नवंबर और दिसंबर में अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाकर दिसंबर कर दी गई है। वहीं व्याख्याता भर्ती परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 नवंबर को होगी।

परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव के चलते अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, नियमित भर्ती के तहत व्याख्याता के 854, शिक्षक के 1,654, सहायक शिक्षक के 2,292 और सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के 200 पद शामिल हैं।


इस तरह कुल 5,000 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। गौरतलब है कि सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा पहले 11 अक्टूबर और शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। अब दोनों परीक्षाओं की तारीख दिसंबर में निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए अतिरिक्त समय है, लेकिन उन्हें नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी रणनीति बनानी होगी।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए बढ़ाया गया अवसर

  • भर्ती परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव की एक प्रमुख वजह दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन का समान अवसर देना है। कुछ दिव्यांगता श्रेणियों के अभ्यर्थी पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। इस मामले में अभ्यर्थियों ने बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

  • 9 अक्टूबर 2026 के न्यायालयीन आदेश के पालन में दृष्टिबाधित, मूक-बधिर, सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग मुक्त और माइल्ड एएसडी सहित विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया है। चयन मंडल ने 15 से 30 अक्टूबर तक इनके लिए दोबारा आनलाइन आवेदन का अवसर दिया था।
  • यह भी पढ़ें- रायपुर में मोबाइल गुम होते ही बैंक खाता खाली, रिटायर्ड बुजुर्ग के यूपीआई से उड़ाए 3 लाख रुपये

    यह रहेगा नया परीक्षा कार्यक्रम

    • व्याख्याता भर्ती: 29 नवंबर 2026 को सुबह 10 से दोपहर 12:15 बजे तक पांच संभागीय मुख्यालयों में परीक्षा होगी।
    • सहायक शिक्षक भर्ती: छह दिसंबर 2026 को प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
    • शिक्षक भर्ती: 20 दिसंबर 2026 को 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा होगी।

    यह भी पढ़ें- रायपुर में मोबाइल गुम होते ही बैंक खाता खाली, रिटायर्ड बुजुर्ग के यूपीआई से उड़ाए 3 लाख रुपये

    एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।