• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लोकप्रिय एक्टर और भाजपा नेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन

छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख राजनेता और अभिनेता राजेश अवस्थी का निधन हो गया है। इन्होंने अपने जीवनकाल में कई यादगार फिल्में और राजनीतिक योगदान दिए हैं। राजे...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 03 Feb 2025 11:07:51 AM (IST)Updated Date: Mon, 03 Feb 2025 11:17:30 AM (IST)
छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लोकप्रिय एक्टर और भाजपा नेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन
छत्तीगसढ़ी फिल्मों के एक्टर राजेश अवस्थी। साभार- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. राजेश अवस्थी के निधन पर शोक की लहर, सीएम और अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
  2. अभिनेता ने कई फिल्मों में अपनी प्रतिभा दिखाई, उनकी यादें हमेशा याद रखी जाएंगी।
  3. राजनेता के निधन से राजनीतिक और फिल्म जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर(Rajesh Awasthi)। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लोकप्रिय एक्टर और भाजपा नेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक आने की वजह से निधन हो गया। रविवार रात सीने में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। राजेश अवस्थी के निधन की सूचना मिलते ही छॉलीवुड में शोक छा गया है। सीएम विष्णुदेव साय ने भी छॉलीवुड एक्टर के निधन पर शोक संवेदनाए प्रकट की हैं।

जानकारी के मुताबिक राजेश अवस्थी फिलहाल गरियाबंद में नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार के लिए गए थे। रविवार रात को उनके सीने में दर्द हुआ और उनका निधन हो गया। राजेश अवस्थी 42 साल के थे।

रायपुर में आज राजेश अवस्थी का अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान छॉलीवुड के एक्टर-एक्ट्रेस समेत भाजपा नेता भी उनके घर पर श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

naidunia_image

इन फिल्मों में किया था काम

राजेश अवस्थी छत्तीसगढ़ी फिल्मों के मशहूर एक्टर थे, उन्होंने परशुराम, माया दे दे माया लेले, किरिया, मायारू बाबू, टूरा चायवाला सहित कई फिल्मों में काम किया था। इसके साथ ही उन्होंने अनारकी नाम की वेब सीरीज में भी काम किया था। इस वेब सीरीज में बॉलीवुड के भी कई बड़े एक्टर ने काम किया था।


naidunia_image

राजेश अवस्थी फिल्मों के साथ राजनीति में भी सक्रिय रहे, उन्होंने प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को भी आगे बढ़ाया था।