• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Viral Video: छत्तीसगढ़ में गुस्साए हेडमास्टर ने लेडी बीईओ पर फेंकी फाइल, गला दबाया… इस काम के लिए बना रहा था दबाव

छत्तीसगढ़ में अभनपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की प्रधान पाठक ने पिटाई कर दी। प्रधान पाठक लेडी बीईओ के ऑफिस पहुंचे थे, क्योंकि उनकी सीआर (कॉन्फिड...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 03 Dec 2024 01:25:45 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Dec 2024 07:39:30 AM (IST)
Viral Video: छत्तीसगढ़ में गुस्साए हेडमास्टर ने लेडी बीईओ पर फेंकी फाइल, गला दबाया… इस काम के लिए बना रहा था दबाव
गले में चोट का निशान दिखातीं शिक्षा कार्यालय अभनपुर में पदस्थ विकास खंड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू।

HighLights

  1. अभनपुर थाने में रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार
  2. BEO धनेश्वरी साहू पर राजन बघेल ने किया हमला
  3. सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

नईदुनिया, रायपुर। अभनपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से प्रधान पाठक (हेडमास्टर) ने मारपीट की है। अभनपुर थाने में महिला बीईओ की रिपोर्ट पर आरोपी राजन बघेल के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

शिक्षा कार्यालय अभनपुर में पदस्थ विकास खंड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, सोमवार सुबह 11.30 बजे ग्राम परसदा पूर्व माध्यमिक स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक राजन बघेल पहुंचा। वह अपने सीआर में श्रेणी की मार्किंग के लिए आया था।

naidunia_image

सीआऱ में ‘ख’ को सुधारकर ‘क’ करना चाहता था

बाबू यादुराम साहू ने कार्रवाई के लिए बीईओ के सामने पेश किया। राजन बघेल को सीआर में ‘ख’ दे दिया गया था। इसे सुधार कर ‘क’ करने के लिए बीईओ पर दबाव बनाया जा रहा था।

ऐसा करने से मना करने पर वह फाइल बीईओ के चेहरे में मार दी। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

उसे रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसने महिला बीईओ का गला दबा दिया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसे पकड़ा। बीईओ के गले में चोट आई है।

🤭महिला BEO की पिटाई: प्रधान पाठक ने BEO कार्यालय में घुसकर पीटा,गला दबाने की कोशिश,FIR के बाद गिरफ्तार, वीडियो देखिये |#Teacher_Employee

🎤शिक्षकों/कर्मचारियों की दर्जनों समस्याओं का समुचित समाधान न होना इस प्रकार के कदाचरण का प्रमुख कारण है । जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए । pic.twitter.com/3ut0lDL6jC

— 🔔Teacher Employee News (@teacheremployee) December 3, 2024

यहां भी क्लिक करें: ‘स्कूल नहीं आता हूं तो मुझे अबसेंट कर देती हो, गोली मार दूंगा’... बंदूक लेकर आए नशे में धुत्त टीचर ने महिला प्रिंसिपल को धमकाया


किसान का बेटा त्रिलोक बनेगा नायब तहसीलदार

इस बीच छत्तीसगढ़ के आरंग से खबर है कि ग्राम बोहारडीह (अकोलिखुर्द) के गरीब किसान का बेटा नायब तहसीलदार बनेगा। बलित राम चतुर्वेदी के बड़े बेटे त्रिलोक चतुर्वेदी ने अनुसूचित जाति वर्ग मे पूरे प्रदेश में 17वां रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार का पद हासिल किया है।

बचपन से पढ़ाई में प्रतिभावान रहे त्रिलोक की प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय माना कैंप रायपुर से हुई है। उच्च शिक्षा के लिए पिता ने मेहनत मजदूरी कर त्रिलोक को नई दिल्ली स्थित श्रीराम कालेज आफ कामर्स भेजा जहां पर पढ़ाई में त्रिलोक हमेशा अव्वल रहे।

naidunia_image

स्नातक पूरा करने के बाद त्रिलोक ने सिविल सेवा में जाने के लिए मेहनत की और राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की। त्रिलोक के पिता किसान हैं। माता भगवनतिन चतुर्वेदी गृहणी हैं। चार भाई बहनों में त्रिलोक बड़े हैं। त्रिलोक की सफलता से पूरा गांव समाज और क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। त्रिलोक ने सफलता का श्रेय अपने परिवार और गुरुजनों को दिया है।

यह भी पढ़ें: एमपी के रंगीन मिजाज मास्टर साहब… लेडी टीचर को कार में घुमाने ले गया, शराब-सिगरेट पिलाकर की छेड़छाड़, कहता था- आपका लुक अच्छा है