• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिजन को 10 लाख की सहायता राशि का एलान, भाई ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक जनवरी की रात पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई थी। मुख्य साजिशकर्ता सुरेश चंद्राकर सहित अन्य को गिरफ्तार कर लिया गय...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 14 Jan 2025 03:05:01 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jan 2025 10:45:54 PM (IST)
CG News: पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिजन को 10 लाख की सहायता राशि का एलान, भाई ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
पत्रकार मुकेश चंद्राकर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सभी आरोपी किए जा चुके हैं गिरफ्तार
  2. हैदराबाद से पकड़ाया था सुरेश चंद्राकर
  3. सरकारी ठेके लेकर काम करता था सुरेश

ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिजन को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मंगलवार को सरकार ने यह फैसला लिया।

इस बीच, मुकेश के भाई युकेश चंद्राकर ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। युकेश ने एक्स पर लिखा- मुझे प्रोटेक्शन की जरूरत महसूस हो रही है। मुझे जीने का शौक नहीं है, लेकिन अब लड़ना है मुझे।

युकेश ने आगे लिखा- लड़ने के लिए जिंदा रहना जरूरी है। मेरे और मेरे परिवार के लिए सुरक्षा मांग रहा हूं। कृपया सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।

naidunia_image

(मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर)

भ्रष्टाचार उजाकर करने पर की थी हत्या

आरोपी सुरेश के बनाए हुए गंगालूर रोड में भ्रष्टाचार को मुकेश चंद्राकर ने उजागर किया था। इसके बाद सड़क की प्रशासन की ओर से जांच शुरू कर दी गई थी। इसी बात को लेकर मुकेश व सुरेश के बीच विवाद हो गया था।

नक्सलियों की तरह की थी मुकेश चंद्राकर की हत्या

पत्रकार मुकेश चंद्राकर को सिर में धारदार हथियार से वार कर मारा गया था। आरोपित इसे नक्सलियों द्वारा की गई वारदात दिखाना चाहते थे। नक्सली इसी तरह से सिर में वार कर हत्या करते हैं। आरोपित शव को जंगल में फेंकने की फिराक में थे। लेकिन उन्हें शव को ले जाने का मौका नहीं मिला और उन्होंने इसे टैंक में डालकर ऊपर से पैक करवा दिया था।


बेरहमी से मारा था मुकेश चंद्राकर को

मुकेश चंद्राकर का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार उन्होंने इसके पहले ऐसी हत्या नहीं देखी। परीक्षण में सामने आया कि पत्रकार के सिर में 15 फ्रैक्चर थे, गर्दन टूटी हुई थी और हार्ट भी फटा हुआ था। 5 पसलियां भी टूटी मिली और लिवर के 4 टुकड़े हो गए थे।

यह भी पढ़ें - मुकेश चंद्राकर हत्याकांड : चार दिन पहले रची थी साजिश, पुलिस को भटकाने 60 किमी दूर फेंके मोबाइल