• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़ में सशस्त्र सैन्य समारोह आज से होगा शुरू, सेना के जांबाज जवान मोटरसाइकिल स्टंट, घुड़सवारी के दिखाएंगे करतब

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज, शनिवार से सशस्त्र सैन्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 5 और 6 अक्टूबर को आयोजित होगा, जिसमें अत्याधुनिक ...और पढ़ें

By Girish VermaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sat, 05 Oct 2024 09:40:04 AM (IST)Updated Date: Sat, 05 Oct 2024 09:44:37 AM (IST)
छत्‍तीसगढ़ में सशस्त्र सैन्य समारोह आज से होगा शुरू, सेना के जांबाज जवान मोटरसाइकिल स्टंट, घुड़सवारी के दिखाएंगे करतब
सशस्त्र सैन्य समारोह का शुभारंभ आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में।

HighLights

  1. 5 और 6 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी होगी।
  2. गोरखा रेजिमेंट द्वारा खुखरी डांस और आर्मी बैंड की देशभक्ति गीतों की होगी प्रस्तुति।
  3. टी-90 टैंक, बीएमपी एल-70, और स्ट्रेला मिसाइल सिस्टम की प्रदर्शनी का आयोजन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के साइंस कालेज मैदान में आज, शनिवार से सशस्त्र सैन्य समारोह का शुभारंभ होगा। पांच व छह अक्टूबर का आयोजित इस आयोजन में अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं सेना के जांबाज सिपाही पैरा जंपिंग, मोटरसाइकिल स्टंट और घुड़सवारी में करतब दिखाएंगे। आयाेजन से पहले सैनिकों ने इसके लिए शुक्रवार को जमकर पूर्वाभ्यास किया।

अभ्यास करते हुए जवानों ने बाइक से फायर जंपिंग और घुड़सवारी का करतब दिखाया। गोरखा रेजिमेंट ने खुखरी डांस भी किया। आखिर में आर्मी के ब्रास बैंड ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। अभ्यास के दौरान एक स्टंड में इंडियन एयरफोर्स के एमआइ-17 हेलीकॉप्‍टर की लैंडिंग होनी थी, लेकिन ग्राउंड में लगाए गए टेंट बार-बार उड़ जा रहे थे। जिस कारण से बार-बार कोशिश के बावजूद हेलीकाप्टर की लैंडिंग नहीं हो सकी।naidunia_image


यह रहेगा आकर्षण का केंद्र

आयोजन में अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी लगेगी। भारतीय सेना के भीष्म टी-90 टैंक के साथ बीएमपी एल-70, जेएडयू-23, स्ट्रेला मिशाइल सिस्टम देखने मिलेगा। इसके साथ शुभारंभ, समापन एवं विभिन्न सत्रों में खुखरी डांस, डेयर डेविल मोटर साइकिल शो, हेलीकॉप्‍टर से रस्सी जंप, सैन्य छापेमारी, मिलिट्रि बैंड कांसर्ट, पाइप बैड शो, एनसीसी कैडेट की सांस्कृतिक प्रस्तुति, घुड़सवारी और ड्रोन शो आकर्षण का केंद्र होगा। आयाेजन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।naidunia_image

समारोह में आने-जाने मिलेगी निश्शुल्क बस सुविधा

सशस्त्र सैन्य समारोह में आने-जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को निश्शुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई गई है। शहर के चारों ओर से अलग-अलग समय में आवाजाही के लिए बस सुविधा चलेगी।

तेलीबांधा थाना चौक, पचपेड़ी नाका चौक, पचपेड़ी नाका, न्यू बस स्टैंड भाठागांव, पुराना बस स्टैंड और टाटीबंध चौक से साइंस कालेज मैदान जाने के लिए सुबह 8ः30 बजे से बस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा साइंस काालेज से उक्त स्थानों तक वापसी के लिए शाम पांच बजे तक बस चलेगी।