• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Assembly Winter Session : 'अब उड़ता छत्तीसगढ़, क्योंकि सबसे ज्यादा यहां पी जा रही है शराब'

Chhattisgarh Assembly Winter Session : अजय चंद्राकर बोले देश में सबसे ज्यादा शराब छत्तीसगढ़ में पी जा रही है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 27 Nov 2019 07:47:21 AM (IST)Updated Date: Wed, 27 Nov 2019 08:40:47 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Chhattisgarh Assembly Winter Session : 'अब उड़ता छत्तीसगढ़, क्योंकि सबसे ज्यादा यहां पी जा रही है शराब'

रायपुर। Chhattisgarh Assembly Winter Session छत्तीसढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को अनुपूरक बजट पर चर्चा की शुरुआत करते हुए अजय चंद्राकर ने सरकार पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा शराब छत्तीसगढ़ में पी जा रही है। उन्होंने संस्कृति मंत्री से कहा कि पंजाब में नशे को लेकर जिस तरह उड़ता पंजाब फिल्म बनी थी, वैसे ही अनुदान देकर आप उड़ता छत्तीसगढ़ फिल्म बनवाइए। चंद्राकर ने पूंजीगत व्यय की तुलना में राजस्व व्यय बढ़ने की आलोचना करते हुए सरकर से पूछा कि आप ऐसी कौन सी व्यवस्था कर रहे हैं जिससे उद्यमिता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लोक वित्त का दुरुपयोग कर रही है। धान को लेकर उन्होंने कहा कि आज तक राइस मिलों का पंजीयन नहीं हुआ है, बोनस का फैसला नहीं हुआ है। यह कैसा काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार का यदि कोई पहला घोटाला उजागर होता तो वह राज्योत्सव का टेंडर घोटाला होगा।

एनआईए जांच से डर क्यों

भीमा मंडावी मामले का जिक्र करते हुए चंद्राकर ने पूछा कि आप एनआईए की जांच से क्यों डर रहे हैं? इस मामले में आप कोर्ट पर कोर्ट क्यों जा रहे हैं? आखिर सरकार क्या छिपना चाह रही है, डर क्यों रही है?


धर्मजीत सिंह बोले- बिलासपुर में शक्ति के दो केंद्र

जकांछ विायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि बिलासपुर में दो शक्ति केंद्र बन गए हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर का हाल यह है कि, विधायक को कॉलेज के कार्यक्रम में बुला लिया जाता है, तो कार्यक्रम का आयोजन करने वाले लड़कों को पुलिस ले जाकर 307 के मामले में बंद कर देती है। क्योंकि बिलासपुर में मौजूद दूसरे शक्ति केंद्र को विधायक का वहां बुलाया जाना पसंद नहीं आया तो पुलिस को बोल के अंदर करा दिए।

सिंह ने सदन में मौजूद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से कहा- गृहमंत्री जी, यह कैसी पुलिसिंग है और क्यों है। चमत्कार यह भी है कि आपका एक विभाग पीडब्ल्यूडी भी है। आपको इनाम भी मिल गया है। कानून व्यवस्था के मामले में छत्तीसगढ़ देश में 17वें स्थान पर है तो पर्याटन के मामले में 20 राज्यों की सूची में 20वें नंबर पर। उन्होंने कहा कि एसआइटी और कमेटी से सरकार नहीं चल सकती। उन्होंने लोरमी में कृषि महाविद्यालय खोलने की भी मांग की।

जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं रह गया है : विधायक केशव चंद्रा

बसपा विधायक केशव चंद्रा ने कहा कि आपकी सरकार में जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं रह गया। उनके विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए बताया कि कार्यक्रम में उन्हें बुलाया ही नहीं गया था, लेकिन मंच से बार-बार यह बताने की कोशिश की गई कि बुलाया गया था, लेकिन नहीं आए। चंद्रा ने कहा कि धान को लेकर किसान संशय की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज भी माफ नहीं हुआ है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।