• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ BJP की नई टीम घोषित, इन दो सांसदों को मिला महत्वपूर्ण पद, भूपेश बघेल ने कसा तंज

छत्तीसगढ़ भाजपा की नई कार्यकारिणी को घोषणा कर दी गई है। इस टीम में 47 लोग शामिल हैं। जिसमें 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 14 Aug 2025 09:01:33 AM (IST)Updated Date: Thu, 14 Aug 2025 09:09:00 AM (IST)
छत्तीसगढ़ BJP की नई टीम घोषित, इन दो सांसदों को मिला महत्वपूर्ण पद, भूपेश बघेल ने कसा तंज
प्रदेश भाजपा की नई टीम घोषित

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकारिणी के 47 सदस्यीय टीम की घोषणा
  2. सांसद संतोष पांडेय बने मुख्य प्रवक्ता, रूपकुमारी उपाध्यक्ष नियुक्त
  3. पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष को पद नहीं मिलने पर भूपेश बघेल ने कसा तंज

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की 47 सदस्यीय टीम की घोषणा हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारणी के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं।

naidunia_image

बता दें कि कार्यकारणी में किसी पदाधिकारी को दोबारा स्थान नहीं मिला है। इसमें दो सांसदों को भी जगह दी गई है। महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी को उपाध्यक्ष और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव की कार्यकारणी में क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन के साथ ही अनुभवी और नए चेहरों को विशेष ध्यान रखा गया है। संतुलित टीम बनाने की पूरी कोशिश की गई है।


naidunia_image

इन्हें मिली जिम्मेदारी-

  • उपाध्यक्ष : रूपकुमारी चौधरी, जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती, रंजना साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदन लाल जैन, जी. वेंकटेश्वर, सतीश लाटिया

  • महामंत्री : यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और नवीन मारकंडे

  • मंत्री : संध्या परघनिया, शिवनाथ यादव, जयंती पटेल, अमित साहू, जितेन्द्र कुमार वर्मा, हर्षिता पांडेय, विद्या सिदार, ऋतु चौरसिया

  • कोषाध्यक्ष : राम गर्ग

  • कार्यालय प्रभारी : अशोक बजाज

  • कार्यालय सह प्रभारी : प्रीतेश गांधी

  • मुख्य प्रवक्ता : संतोष पांडेय

  • प्रवक्ता : देवलाल ठाकुर, नलिनीश ठोकने, अमित चिमनानी, शिवनारायण पांडेय, प्रमोद कुमार शर्मा, टेकेश्वर जैन, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, किरण बघेल, वेदराम जांगड़े, शताब्दी पांडेय, केएल चौहान, उज्ज्वल दीपक

प्रदेश भाजपा की नई टीम घोषित

  • आरंग के पूर्व विधायक नवीन मारकंडेय को महामंत्री बनाया गया है। इनका संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। ये ⁠अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं। इन्होंने ⁠भाजपा की सदस्यता अभियान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी।

  • महामंत्री यशवंत जैन भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। ये जैन कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं। ये बालोद जिले से आते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बालोद जिले की सभी सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। बालोद की राजनैतिक जमीन बदलने के इरादे से संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

  • अखिलेश सोनी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ये सरगुजा से आते हैं। जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

  • राहुल टिकरिहा बेमेतरा जिले से आते हैं। ये वर्तमान में सर्व कुर्मी समाज छात्र इकाई छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष थे। इन्होंने विधानसभा चुनाव में ईश्वर साहू का चुनावी कैंपेन संभाला था।

  • विभा अवस्थी को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। ये गरियाबंद जिले के अमलीपदर की रहने वाली हैं। ये महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं।

  • कवर्धा के जिलाध्यक्ष रह चुके अशोक साहू दो बार विधायक रह चुके हैं।

  • कांकेर जिले के चाराम निवासी आलोक सिंह ठाकुर भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

  • बलौदाबाजार जिले के सनम जांगड़े बिलाईगढ़ विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। ये अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

  • सूरजपुर के शिवप्रसाद नगर के रहने वाले सत्यनारायण सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता शिवप्रताप सिंह के बेटे हैं। ये अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं।

  • राजधानी के नयापारा निवासी मखमूर इकबाल खान अल्पसंख्यक आयोग माेर्चा के प्रदेश महामंत्री और जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: 'कौन खा गया' 4.63 लाख टन अनाज... छत्तीसगढ़ में 128 करोड़ के PDS चावल की कालाबाजारी

रवि भगत को चुकानी पड़ी कीमत : बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की नई टीम को लेकर इंटरनेट मीडिया एक्स पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने डीएमएफ और सीएसआर में भ्रष्टाचार को लेकर कुछ सवाल खड़े किए थे। न जवाब दिया गया, न जांच हुई और न कार्रवाई हुई। उल्टा उनको पहले नोटिस दिया गया और अब पद से भी हटा दिया गया।

रवि भगत को कीमत चुकानी पड़ी!

छत्तीसगढ़ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत ने “अडानी संचार विभाग” के प्रवक्ता (वर्तमान मंत्री) से DMF और CSR में भ्रष्टाचार को लेकर कुछ सवाल खड़े किए थे.

न जवाब दिया गया, न जाँच हुई और न कार्रवाई हुई.

उल्टा उनको पहले नोटिस दिया गया और अब…

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 13, 2025

पूर्व सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि एक आदिवासी युवा नेता को यह संदेश दिया गया है कि खिलाफ बोलोगे तो कीमत चुकानी पड़ेगी। जल, जंगल और जमीन छीनने के बाद अब भाजपा आदिवासियों से नेतृत्व भी छीन रही है।