• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़ के टॉपर्स की सक्‍सेस स्‍टोरी: इशिका दो साल से ब्‍लड कैंसर से जूझ रही, अखिल बांटते हैं अखबार

10 वीं में टॉप करने वाली कांकेर जिले की बेटी इशिका बाला को ब्लड कैंसर हैं और वे इससे जंग लड़ रही है.कुमारी इशिका पिछले दो वर्षों से ब्लड कैंसर से जूझ ...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 07 May 2025 04:40:53 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 May 2025 06:14:51 PM (IST)
छत्‍तीसगढ़ के टॉपर्स की सक्‍सेस स्‍टोरी: इशिका दो साल से ब्‍लड कैंसर से जूझ रही, अखिल बांटते हैं अखबार
पहली तस्‍वीर में इशिका बाला। दूसरी तस्‍वीर में अखिल सेन।

HighLights

  1. पिछले दो वर्षों से ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रही है 10वीं की टाॅपर इशिका।
  2. अखबार बांटने का काम करते है 12वीं के टाॅपर अखिल सेन, सीए बनना है लक्ष्य।
  3. 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में किया टाॅप, इशिका और अखिल बने सर्वश्रेष्ठ।

नईदुनिया न्यूज, कांकेर। कांकेर जिले के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में एक साथ जिले के विद्यार्थियों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को घोषित परीक्षा परिणामों में ग्राम गोंडाहूर की छात्रा इशिका बाला ने 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, ग्राम कोदागांव के 12वीं के छात्र अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरी बार टॉप रैंक प्राप्त किया है। अखिल अखबार बांटने का काम करते हैं।

10 वीं में टाॅप करने वाली इशिका बाला को ब्लड कैंसर हैं और वे इससे जंग लड़ रही है। किसान पिता शंकर बाला और इति बाला की बेटी कुमारी इशिका पिछले दो वर्षों से ब्लड कैंसर से जूझ रही है। इस कारण वह पिछले सत्र की वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाई थी, जिससे वह बहुत निराश थी। लेकिन इस बहादुर बेटी ने हार नहीं मानी। इस सत्र में उन्होंने दोहरी चुनौती का सामना किया और परीक्षा के मैदान में शानदार जीत हासिल की।


अखिल सेन ने बताया कि दसवीं कक्षा में उन्होंने आठवां रैंक प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य 12वीं में ऐतिहासिक रूप से टाप करना था। उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बारहवीं में टाप करना उनके लिए बहुत अच्छा अनुभव है। उन्होंने 11वीं कक्षा से ही अच्छी तैयारी शुरू कर दी थी और 12वीं में भी पूरी मेहनत से पढ़ाई की। अखिल ने कहा कि आज वह बहुत खुश हैं कि उन्होंने वह हासिल कर लिया, जो उन्होंने चाहा था। उन्होंने यह भी बताया कि वह अभी भी अखबार बांटने का काम करते हैं और जब तक संभव होगा, वह इसे जारी रखेंगे।

बिजनेसमैन बनने का लक्ष्य उन्होंने 10वीं कक्षा से रखा है और अभी भी उनका वही लक्ष्य है, जिसके लिए उन्होंने कामर्स विषय चुना है। परिवार में खुशी का माहौल है, क्योंकि अखिल सेन ने यह दूसरी बार टाप रैंक हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत को दिया और अन्य छात्रों को सलाह दी कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। अखिल ने बताया कि वह भविष्य में फाइनेंस सेक्टर में जाना चाहते हैं और चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं।