
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Chhattisgarh Board Toppers List 2026: छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के लाखों विद्यार्थियों का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजे जारी किए। इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स सूची में अपनी जगह बनाई है। छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या digilocker.gov.in पर देख सकते हैं।
12वीं बोर्ड परीक्षा में बलौदाबाजार जिले के शिवरीनारायण की रहने वाली जिज्ञासु वर्मा ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रिया ने 500 में से 488 अंक हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि पर जिले भर में खुशी का माहौल है। 12वीं में भी छात्राओं ने बाजी मारी है, जहां बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.04% रहा और बालकों का 78.86% रहा।
हाईस्कूल परीक्षा 2026 में कुल 77.15 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस साल 10वीं की मेरिट लिस्ट में अद्भुत मुकाबला देखने को मिला, जहाँ तीन छात्रों ने 594 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया है...
10वीं में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.03% रहा, जबकि बालकों का प्रतिशत 72.27% दर्ज किया गया।
बता दें कि इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 5.66 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
छात्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
यह भी पढ़ें- बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद हो रही है टेंशन? ये 7 टिप्स आपको दिलाएंगे मानसिक शांति और सफलता