• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ का 1.72 लाख करोड़ का 'SANKALP' बजट, 23 नए औद्योगिक पार्क और 5 मेडिकल कॉलेजों की सौगात

Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया है। मुख्यमं...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 24 Feb 2026 02:58:43 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Feb 2026 02:58:43 PM (IST)
छत्तीसगढ़ का 1.72 लाख करोड़ का 'SANKALP' बजट, 23 नए औद्योगिक पार्क और 5 मेडिकल कॉलेजों की सौगात
छत्तीसगढ़ का 1.72 लाख करोड़ का 'SANKALP' बजट, Source - Social Media

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: 'SANKALP' थीम के साथ 1.72 लाख करोड़ का रोडमैप
  2. दंतेवाड़ा और कुनकुरी समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज
  3. बस्तर और सरगुजा प्राधिकरणों को विकास कार्यों हेतु 75-75 करोड़ का आवंटन

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट (Chhattisgarh Budget 2026-27) पेश किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस बजट को ‘SANKALP’ थीम पर आधारित किया गया है। बजट के सात प्रमुख स्तंभ - S (समावेशी विकास), A (अधोसंरचना), N (निवेश), K (कुशल मानव संसाधन), A (अंत्योदय), L (लाइवलीहुड) और P (पॉलिसी से परिणाम तक) राज्य की सतत विकास यात्रा के रोडमैप के रूप में रखे गए हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य: बुनियादी ढांचे में भारी निवेश

बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है...

  • नया कॉलेज: रायपुर में प्रदेश का पहला सरकारी होम्योपैथी कॉलेज खोला जाएगा।
  • मेडिकल कॉलेजों की स्थापना: दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित होंगे, जिसके लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान है।
  • अस्पताल अपग्रेड: कालीबाड़ी अस्पताल को 200 बिस्तरों में अपग्रेड किया जाएगा और राजधानी में नर्सों की ट्रेनिंग के लिए भवन निर्माण होगा।
  • संस्थागत अनुदान: IIIT के लिए 20 करोड़ रुपये और सत्य साईं हॉस्पिटल के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

बस्तर और सरगुजा अंचल का विशेष कायाकल्प

राज्य के आदिवासी बहुल क्षेत्रों के विकास के लिए 'बस्तर नेट' और 'बस्तर फाइटर्स' जैसी योजनाओं के माध्यम से सुरक्षा और कनेक्टिविटी को प्राथमिकता दी गई है...

  • प्राधिकरण अनुदान: बस्तर और सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए 75-75 करोड़ रुपये का बजट।
  • जल संसाधन: इंद्रावती नदी पर मटनार और देउरगांव बैराज निर्माण हेतु 2,024 करोड़ रुपये का बड़ा प्रावधान।
  • सुरक्षा और खेल: 1,500 बस्तर फाइटर्स के पदों का सृजन होगा और स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने हेतु 22 करोड़ रुपये से 'बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक्स' आयोजित होंगे।
  • कनेक्टिविटी: जगदलपुर और अंबिकापुर में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।

औद्योगिक क्रांति और शहरी अधोसंरचना

राज्य को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए औद्योगिक पार्कों और सौर ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित किया गया है...

  • 23 नए औद्योगिक पार्क: इसके लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
  • शहरी विकास: नगर निगमों में अधोसंरचना हेतु 750 करोड़ रुपये और 'मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना' के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित हैं।
  • बिजली और सड़क: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए 400 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh budget 2026: सीएम साय बोले- बजट समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए, सदन में चला सवालों और जवाबों का दौर