• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में कभी भी हो सकता है साय मंत्रिमंडल का विस्तार, बैठक आज

Chhattisgarh Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री साय ने मंगलवार को रायपुर में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है। इस बया...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 09 Apr 2025 12:14:09 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Apr 2025 02:15:33 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में कभी भी हो सकता है साय मंत्रिमंडल का विस्तार, बैठक आज
संभावना जताई जा रही है कि 10 अप्रैल तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

HighLights

  1. कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में आज जुटेंगे भाजपा के बड़े नेता।
  2. कांग्रेस नेता भगत ने कहा- बीरबल की खिचड़ी है, जो पक नहीं रही।
  3. भाजपा ने भी पलटवार करते हुए कहा पूर्व मंत्री का कोई वजूद नहीं।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। Sai Cabinet Expansion Udpate मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री साय ने मंगलवार को रायपुर में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है। सीएम के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

संभावना जताई जा रही है कि 10 अप्रैल तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। वहीं, कांग्रेस ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चुटकी ली है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने इसे बीरबल की खिचड़ी करार दिया है। इस पर भाजपा ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि भगत का कोई वजूद नहीं है।


बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच नौ अप्रैल को भाजपा की कई महत्वपूर्ण बैठकें रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की जाएंगी। भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश सुबह से ही संगठन के विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

इसमें निगम-मंडल, आयोगों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के साथ-साथ नगरीय निकायों के महापौर और सभापति भी शामिल रहेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन और सरकार के समन्वय को मजबूत करना और संभावित मंत्रियों के नामों पर अंतिम चर्चा करना है।

अमर अग्रवाल और गजेंद्र यादव का मंत्री बनना तय

सूत्रों की मानें तो साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में बिलासपुर से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव का मंत्री बनना लगभग तय है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हालिया दौरे के बाद इन नामों पर मुहर लगी है।

अमर अग्रवाल पूर्व में वित्त और नगरीय प्रशासन मंत्री रह चुके हैं, वहीं गजेंद्र यादव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े वरिष्ठ नेता बिसराराम यादव के बेटे हैं। भाजपा की रणनीति यादव समाज को साधने की है, ताकि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में यादव वोटरों को अपने पक्ष में किया जा सके।

यह भी पढ़ें- Success Story: रायपुर की ईशा पटेल बनीं सफल उद्यमी, पीएम मोदी से साझा की कैफे यात्रा की कहानी

रायपुर संभाग से किसको मिलेगा मौका

यदि मंत्रिमंडल में हरियाणा मॉडल की तर्ज पर 14 मंत्री बनाए जाते हैं, तो रायपुर संभाग से पुरंदर मिश्रा, अजय चंद्राकर और राजेश मूणत में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है।

naidunia_image

भगत का कोई वजूद नहीं: अनुराग अग्रवाल

कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी ही पार्टी में गुटबाजी से परेशान कांग्रेस नेताओं को भाजपा पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें- Crime News: पत्नी की खून सनी मिली लाश, दूसरे कमरे में फांसी के फंदे पर लटक रहा था पति का शव

उन्होंने कहा कि अमरजीत भगत का अपने ही दल में कोई वजूद नहीं रह गया है। ये वही नेता हैं जो कि पूर्व सरकार में एक नेता को खुश करने के लिए दूसरे नेता को जान से मारने तक की धमकी दे डाली थी। अभी राहुल की बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने गुटबाजी का रोना रोया है।