• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ सिनेमा अवार्ड : चल हट कोनो देख लिही को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार, कलाकारों ने बांधा समा

छत्तीसगढ़ी फिल्म घर-द्वार (1965) के निर्माता स्व. विजय कुमार पांडेय की 79वीं जयंती पर स्मार्ट सिनेमा अवार्ड का आयोजन किया गया।

By Vinita SinhaEdited By: Vinita Sinha
Publish Date: Sat, 24 Dec 2022 10:20:35 AM (IST)Updated Date: Sat, 24 Dec 2022 10:20:35 AM (IST)
छत्तीसगढ़ सिनेमा अवार्ड : चल हट कोनो देख लिही को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार, कलाकारों ने बांधा समा

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। Chhattisgarh Cinema Award 2022 छत्तीसगढ़ी सिनेमा का प्रतिष्ठित स्मार्ट सिनेमा अवार्ड शुक्रवार को नवा रायपुर स्थित श्री सौभाग्यम आडिटोरियम में संपन्न हुआ। इसमें बेस्ट फिल्म का पुरस्कार 'चल हट कोनो देख लिही" को दिया गया। इस फिल्म को 11 पुरस्कार मिले। वहीं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड स्व.क्षमानिधि मिश्रा को दिया गया, जिसे उनके परिवारवालों ने ग्रहण किया। फिल्मकार मनोज वर्मा को फिल्म 'भूलन द मेज" के लिए सम्मानित किया गया।

स्मार्ट सिनेमा अवार्ड के आयोजक पीएलएन लकी ने बताया कि छत्तीसगढ़ी फिल्म घर-द्वार (1965) के निर्माता स्व. विजय कुमार पांडेय की 79वीं जयंती पर आयोजन किया गया। इस वर्ष 2022 में रिलीज 13 फिल्मों का नामांकन प्राप्त हुआ था। ज्यूरी सदस्यों में उत्तम मंडल, फिल्मकार अनुपम जैन व पत्रकार सुधीर आद तम्बोली शामिल थे। अतिथिगणों में फिल्मकार मनोज वर्मा, फिल्म समीक्षक पत्रकार विजय मिश्रा, कौशल शर्मा, अनुमोद राजवैध, जगदीश राव के साथ जयप्रकाश पांडेय उपस्थित थे।


इन्हें मिला पुरस्कार

लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड - स्व. क्षमानिधि मिश्रा, बेस्ट फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही, निर्माता छोटेलाल साहू, बेस्ट एक्टर- दिलेश साहू, बेस्ट एक्ट्रेस- अनिकृति चौहान, बेस्ट डायरेक्टर- सतीश जैन, बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- उदय कृष्ण (कुरुक्षेत्र), मनीष मानिकपुरी (मार डारे मया म), बेस्ट विलेन- क्रांति दीक्षित (कुरुक्षेत्र), बेस्ट विलेन- श्रेया महंत (नवा बिहान), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- अंशुल चौबे (दुल्हन पिया की), बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- प्रतिभा पांडेय (मोर मया ल राखे रहिबे), बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट- रजनीश झांजी (चल हट कोनो देख लिही), बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (फीमेल)- अंजली सिंह, बेस्ट कामेडियन- क्रांति दीक्षित (मार डारे मया म), बेस्ट म्यूजिक नवलदास-सुनील सोनी, बेस्ट लिरिक्स- राकेश चौहान सहित अनेक कैटेगरी में पुरस्कार दिया गया।

साल 2021 में कलाकारों ने बाधा था समां

बीते साल 2021 नवा रायपुर स्थित एक आडिटोरियम में स्मार्ट सिनेमा अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया था। यह आयोजन छत्तीसगढ़ी फिल्म के भीष्म पितामह स्व. विजय कुमार पांडेय निर्माता ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ी फिल्म घर-द्वार 1965, 78वीं जयंती के अवसर पर किया गया था। अवार्ड समारोह के दौरान फिल्मी कलाकारों व समूह ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई थी, जहां आडिटोरियम में मौजूद दर्शकों ने तालियों बजाकर कलाकारों को उत्साहवर्धन करते नजर आए थे। इस दौरान कई छत्तीसगढ़ी फिल्म के गानों के कलाकारों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा था। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य रूप से 2020 में रिलीज फिल्म बेनाम बादशाह, जोहार छत्तीसगढ़ और दईहान के बीच मुकाबला देखने को मिला था। बीते साल 2021 में स्मार्ट सिनेमा बेस्ट फिल्म का अवार्ड बेनाम बादशाह को मिला और फिल्म के नायक करण खान को बेस्ट एक्टर और नायिका मुस्कान साहू को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था।