• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंडिया बनाम भारत की बहस के बीच छत्‍तीसगढ़ के सीएम बघेल का बड़ा बयान, बोले- भाजपा को इंडिया नाम से तकलीफ

India vs Bharat: भारत और इंडिया को लेकर छिड़ी बहस के बीच छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत और इंडिया को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की ...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Wed, 06 Sep 2023 09:16:52 AM (IST)Updated Date: Wed, 06 Sep 2023 09:16:52 AM (IST)
इंडिया बनाम भारत की बहस के बीच छत्‍तीसगढ़ के सीएम बघेल का बड़ा बयान, बोले- भाजपा को इंडिया नाम से तकलीफ

रायपुर। India vs Bharat: जी-20 शिखर सम्मेलन के निमंत्रण पत्र पर ‘प्रेसिडेंट आफ इंडिया’ के स्थान पर ‘प्रेसिडेंट आफ भारत’ लिखे जाने को लेकर देश में तगड़ी बहस छिड़ गई है। वहीं भारत और इंडिया को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। इसी क्रम में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत और इंडिया को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, "हमें राष्ट्रपति से निमंत्रण पत्र मिला है और अब तक हमें 'प्रेसिडेंट आफ इंडिया' से निमंत्रण पत्र मिलता था, लेकिन अब 'प्रेसिडेंट आफ भारत' नाम से निमंत्रण पत्र आया है। 'इनको इंडिया शब्द से इतनी तकलीफ है। संविधान में शुरुआत ही इंडिया से होती है। इस देश को भारत कहा जाता है, भारतवर्ष भी कहा जाता है। पंडित जी जब पढ़ते है तो जम्मू द्विपे, भारत खंडे कहते हैं। इंडिया भी कहते हैं। कितने नामों से देश को जाना जाता है और अब आपको नाम से परहेज है।' उन्होंने कहा, आज इंडिया संघ का गठबंधन बना है, वो इंडिया हो गया तो उससे परहेज हो गया है। कल के दिन कोई संगठन बने उसका नाम भारत हो तो क्या वह भी बदलेंगे?


‘प्रेसिडेंट आफ भारत’ पर राजनीति

जी-20 शिखर सम्मेलन के निमंत्रण पत्र पर ‘प्रेसिडेंट आफ इंडिया’ के स्थान पर ‘प्रेसिडेंट आफ भारत’ लिखे जाने पर सबसे पहले कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई तो अन्य विपक्षी दल भी यह कहते हुए हमलावर हो गए कि भाजपा विपक्षी गठबंधन के नाम आइएनडीआइए (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) से डर गई है। बल्कि यह भी कहा कि सरकार देश का नाम बदलने जा रही है।

वहीं, भाजपा ने सवाल किया कि कांग्रेस को देश के सम्मान से जुड़े हर विषय पर आपत्ति क्यों है? भारत के संबोधन से विपक्षी दलों को परेशानी क्यों हो रही है। मूल नाम तो भारत ही था। नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अन्य अतिथि आ रहे हैं। उनके लिए रात्रिभोज का निमंत्रण पत्र राष्ट्रपति भवन की ओर से भेजा गया है।

#WATCH | On G20 Summit dinner invitations at Rashtrapati Bhawan sent in the name of ‘President of Bharat', Chhattisgarh CM Bhupesh Bhagel says, " We got an invitation letter from President and till now we used to get invitation letter from 'President of India' but this time it… pic.twitter.com/UkNgOy6Pp8

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 5, 2023