• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

भूपेश पंजाब गए वहां विरोध हुआ अब असम में भी वही हुआ, नगांव में हुए विरोध पर सीएम साय की दो टूक

असम के नगांव में सोमवार को कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के काफिले पर हुए कथित हमले और पथराव पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी है...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 06:46:44 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 07:02:57 PM (IST)
भूपेश पंजाब गए वहां विरोध हुआ अब असम में भी वही हुआ, नगांव में हुए विरोध पर सीएम साय की दो टूक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व पूर्प मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। अर्काइव

HighLights

  1. असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला
  2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी तीखी प्रतिक्रिया
  3. कांग्रेस नेताओं की कथनी और करनी में अंतर

डिजिटल टीम नईदुनिया रायपुर। असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के काफिले पर कथित तौर पर हुए हमले के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीति गर्म हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल को पहले पंजाब का प्रभारी बनाया गया था, वहां भी उनका कड़ा विरोध देखने को मिला था और अब असम के प्रभारी के रूप में अपनी पहली यात्रा के दौरान भी उनका यही हाल हुआ है।

उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के लिए जा रहे बघेल के काफिले पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया था। काफिले में शामिल गाड़ियों पर बोतलें व एसिड फेंके जाने के आरोप भी सामने आए थे। कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


बड़े- बड़े वादे, कथनी-करनी में अंतर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनता से बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं करती है। उनकी कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर होता है, यही कारण है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें पहले ही पूरी तरह से खारिज कर दिया है और अब यही स्थिति पूरे देश में देखने को मिल रही है।

राजनीतिक सरगर्मी और सुरक्षा पर सवाल

असम में हुई इस हिंसक झड़प और पथराव की घटना के बाद विपक्षी दल लगातार राज्य की कानून-व्यवस्था और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय थाने में इसकी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी चिंता व्यक्त की है। बहरहाल, इस घटना के बाद से छत्तीसगढ़ से लेकर असम तक सियासी बयानबाजी और आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर तेजी से शुरू हो गया है, जिससे चुनावी माहौल और अधिक गर्मा गया है।