• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: ईओडब्ल्यू के चालान में खुलासा, कुमार विश्वास के कार्यक्रम को मिले 25 लाख

छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटाले में ईओडब्ल्यू द्वारा पेश छठे पूरक चालान में बड़ा खुलासा हुआ है। चार्जशीट के अनुसार विधायक देवेंद्र यादव और सूर्यकांत ...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 06:51:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 06:53:12 PM (IST)
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: ईओडब्ल्यू के चालान में खुलासा, कुमार विश्वास के कार्यक्रम को मिले 25 लाख
कोयला घोटाले से जुड़ी रकम से हुए आयोजन से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर। एआई

HighLights

  1. कुमार विश्वास के कार्यक्रम के लिए दिए 25 लाख
  2. विधायक देवेंद्र यादव और सूर्यकांत की वाट्सएप चैट
  3. खैरागढ़ उपचुनाव में हुआ था हमर भांचा राम

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। 570 करोड़ के कोल लेवी घोटाले में ईओडब्ल्यू की ओर से पेश किए गए छठे पूरक चालान में कवि डाॅ. कुमार विश्वास के कार्यक्रम का भी उल्लेख किया गया है। जांच एजेंसी ने चालान की समरी में विधायक देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी के बीच हुई वाट्सएप बातचीत का हवाला देते हुए कहा है कि खैरागढ़ में रामनवमी के अवसर पर आयोजित कुमार विश्वास के कार्यक्रम के लिए 25 लाख रुपये की व्यवस्था किए जाने का उल्लेख बातचीत में मिला है।

ईओडब्ल्यू ने सोमवार को रायपुर की विशेष अदालत में नौ हजार से अधिक पन्नों का पूरक चालान पेश किया है। इसमें 12 आरोपितों से संबंधित जांच सामग्री, दस्तावेज, डायरी की प्रविष्टियां, बातचीत और अन्य साक्ष्यों का उल्लेख किया गया है। कुमार विश्वास के कार्यक्रम से संबंधित बातचीत भी इसी जांच सामग्री का हिस्सा है।


पांच अप्रैल की बातचीत में रकम का उल्लेख

चार्जशीट की समरी में पांच अप्रैल 2022 को देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी के बीच हुई बातचीत का उल्लेख है। ईओडब्ल्यू के अनुसार, इस बातचीत में रामनवमी के अवसर पर कुमार विश्वास के कार्यक्रम के लिए 25 लाख रुपये की व्यवस्था किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद छह अप्रैल की बातचीत और सात अप्रैल को ‘दुर्ग समूह’ में हुई बातचीत में नकद राशि मिलने तथा उसे आगे पहुंचाने से संबंधित संदेशों का भी उल्लेख किया गया है। जांच एजेंसी ने इन बातचीत के संदेशों के चित्रों को अभियोग पत्र के साथ परिशिष्ट के रूप में संलग्न किया है। एजेंसी ने बातचीत को जब्त डायरी और राशि पहुंचाने वाले लोगों के कथनों से मिलाकर जांच करने की बात कही है।

खैरागढ़ उपचुनाव के दौरान हुआ था कार्यक्रम

कुमार विश्वास का ‘हमर भांचा राम’ कार्यक्रम वर्ष 2022 में खैरागढ़ उपचुनाव के दौरान आयोजित किया गया था। उस समय कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक विवाद भी सामने आया था। भाजपा की ओर से निर्वाचन आयोग में शिकायत किए जाने की बात भी सामने आई थी। शिकायत में रामनवमी पर शोभायात्रा की अनुमति नहीं देने और कांग्रेस की ओर से आयोजित कुमार विश्वास के कार्यक्रम को अनुमति दिए जाने का मुद्दा उठाया गया था। ईओडब्ल्यू की मौजूदा जांच में कार्यक्रम के आयोजन से संबंधित 25 लाख रुपये की व्यवस्था का उल्लेख देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी के बीच हुई बातचीत के आधार पर किया गया है।

देवेंद्र के नाम से 35 लाख की प्रविष्टि

पूरक चालान में नौ अप्रैल 2022 को देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी के बीच खैरागढ़ पहुंचने को लेकर हुई बातचीत का भी उल्लेख है। इसी दिन जब्त डायरी बीएस-01 में देवेंद्र यादव के नाम से 35 लाख रुपये की प्रविष्टि मिलने का दावा ईओडब्ल्यू ने किया है। जांच में नवाज नामक व्यक्ति द्वारा देवेंद्र यादव के लिए भेजी गई राशि प्राप्त करने और उसके माध्यम से राशि पहुंचाए जाने का उल्लेख भी किया गया है। 30 मार्च 2022 की 10 लाख रुपये की डायरी प्रविष्टि के संबंध में भी इसी तरह का कथन दर्ज होने की बात कही गई है।