• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Congress: राहुल गांधी से मिले प्रदेश अध्‍यक्ष मोहन मरकाम, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Chhattisgarh Congress: संगठन से जुड़े कई महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद राहुल गांधी का मिला मार्गदर्शन।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Wed, 27 Oct 2021 12:37:35 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 Oct 2021 12:37:35 PM (IST)
Chhattisgarh Congress: राहुल गांधी से मिले प्रदेश अध्‍यक्ष मोहन मरकाम, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Chhattisgarh Congress: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष मोहन मरकाम ने राहुल गांधी से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम सबके नेता जननायक राहुल गांधी से बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान संगठन से जुड़े कई महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद राहुल गांंधी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष मोहन मरकाम का मार्गदर्शन किया।

राज्य में एक नवंबर से शुरू होगा कांग्रेस का सदस्यता अभियान

प्रदेश कांग्रेस राज्य स्थापना दिवस पर एक नवंबर से सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। सदस्यता अभियान चलाने के लिए पोलिंग बूथों को तीन जोन में बांटा जाएगा। सदस्यता अभियान में पार्टी से जुड़ने वाले नए लोगों को कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों की जानकारी देने प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।


दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को पार्टी के सभी राज्यों के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्रियों की बैठक ली। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, रवि घोष शामिल हए। बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर हुई चर्चा के दौरान पीसीसी अध्यक्ष मरकाम ने बताया कि प्रदेश मे 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले वोट के आधार पर पोलिंग बूथों को तीन जोन रेड, आरेंज और ग्रीन में बांटा गया है।

जिस पोलिंग बूथ में कम वोट मिले वहां,ज्यादा सदस्य बनाए जाएंगे, ताकि 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव को कांग्रेस मजबूती के साथ लड़े। इस फार्मूले को सोनिया मंजूरी दे दी है। उन्होंने प्रदेश प्रभारी पुनिया और मरकाम से कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य लेकर चलें। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों का दावा है कि वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस के लगभग 6.50 लाख सदस्य हैं। अगर दोगुना लक्ष्य पूरा करना है तो सदस्यों की संख्या को 13 लाख पहुंचाना होगा।