यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chhattisgarh Cricket Team: सैय्यद मुस्ताक अली ट्राफी के लिए छत्तीसगढ़ की टीम घोषित, कमान हरप्रीत के हाथों
Chhattisgarh Cricket Team: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने 20 सदस्यीय सीनियर टीम की घोषणा कर दी है।
By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Tue, 28 Sep 2021 10:49:13 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Sep 2021 10:49:13 AM (IST)

Chhattisgarh Cricket Team: रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कोराेना काल के एक साल बाद बीसीआइ ने घरेलू क्रिकेट की अनुमति दी है। सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी का आगज चार नवंबर से गुवाहाटी में किया जा रहा है। इसके लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने 20 सदस्यीय सीनियर टीम की घोषणा सोमवार को कर दी है। टीम की कमान हरप्रीत सिंह भाटिया को सौंपी गई है। टीम में ज्यादातर खिलाड़ी पुराने ही हैं। टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ टीम को मैच खेलने को मिलेंगे।
चयनित टीम
ऐयवर्य मौर्य, अमनदीप खरे, अखिल हेरवाड़कर, अजय मंडल, गगनदीप खरे, कप्तान हरप्रीत सिंह भटिया, ईयान कोस्टर, एम. बिन्नी सैमुअल, एम. रवि किरण, पंकज राव, रिषभ तिवारी, संजीत देसाई, शशांक चंद्राकर, शशांक सिंह, सौरभ मजुमदार, सौरभ अग्रवाल, सुमित रुईकर, वीरप्रताप सिंह, विशाल कुशवाहा और विशाल मलिक।
छत्तीसगढ़ टीम के मैच
04 नवंबर - छत्तीसगढ़ विरुद्ध बंगाल
05 नवंबर - छत्तीसगढ़ विरुद्ध कर्नाटक
06 नवंबर - छत्तीसगढ़ विरुद्ध बरोदा
08 नवंबर - छत्तीसगढ़ विरुद्ध मुंबई
09 नवंबर - छत्तीसगढ़ विरुद्ध सर्विस
कोरान गाइड लाइन का करना होगा पालन
गुवाहाटी में आयोजित सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले खिलाडि़यों को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट सौंपनी होगी। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा बनाए गए नियमों का पला करना होगा। टूर्नामेंट में पहुंचने के बाद खिलाडि़यों की तीन कोरोना टेस्ट होंगे।
तीनों रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें मैदान में उतरने का मौका मिलेगा। अगर किसी भी खिलाड़ी की रिपोर्ट पाजिटिव आती है तो वह टीम का हिस्सा नहीं होगा। खिलाडि़यों को कोरोना टीके की दोनों रिपोर्ट भी दिखानी होगी। किसी को सर्दी-बुखार जैसे लक्ष्ण होने पर उन्हें टीम से अलग कर दिया जाएगा।