• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh : UPSC में छत्तीसगढ़ की बेटी को पढ़ रहे परीक्षार्थी, राष्ट्रपति से हो चुकी है सम्मानित

Priyanka Bissa प्रियंका ने देश राज्य और समाज के लिए कई सराहनीय कार्य किए हैं।

By Sandeep Chourey Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 11 Feb 2020 12:42:58 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Feb 2020 01:42:30 PM (IST)
Chhattisgarh : UPSC में छत्तीसगढ़ की बेटी को पढ़ रहे परीक्षार्थी, राष्ट्रपति से हो चुकी है सम्मानित

मो इम्तियाज अली, रायपुर । राजधानी रायपुर की प्रियंका बिस्सा के बारे में देश में होने वाले सर्वोच्च परीक्षा के यूपीएससी के परीक्षार्थी पढ़ रहे हैं। यूपीएससी की करेंट अफेयर पुस्तक के व्यक्ति विशेष में प्रियंका के बारे विस्तार से बताया गया है। प्रियंका तब सुर्खियों में आई जब विगत दिनों नौ फरवरी को हुई सीजीपीएससी परीक्षा में प्रियंका से जुड़ा सवाल भी पूछा गया। इसमें प्रश्न था।

छत्तीसगढ़ की किस बेटी को राष्ट्रीय सेवा योजना 2017-18 के लिए राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित किया गया है? इस प्रश्न का सही उत्तर प्रियंका बिस्सा है। सीजीपीएससी में व्यक्ति विशेष पर आधारित प्रश्नों की सूची में प्रियंका अब तक की सबसे कम उम्र की है। इसके साथ ही प्रियंका के बारे में सीजीपीएससी और यूपीएससी के करंट अफेयर की किताबों एवं ऑनलाइन पोर्टल में प्रियंका बिस्सा के बारे में पढ़ा जा रहा है। जिसमें 'छत्तीसगढ़ की बेटी के नाम से प्रसिद्ध कौन है।


कई ऑनलाइन पोर्टल पर अलग-अलग तरह के सवाल हैं। यूपीएससी के पुस्तक में प्रियंका के राष्ट्रपति सम्मान, संयुक्त राष्ट्र द्वारा समर्थित अंतराष्ट्रीय संघ की ओर से कर्मवीर चक्र के बारे में जिक्र है। प्रियंका ने बताया कि यह हमारे जीवन का सबसे बड़ी उपलब्धि है। आज तक मैंने परीक्षा में सवालों के जवाब दिए थे। अब खुद सवाल बनने पर गर्व हो रहा है।

सोशल मीडिया से पता चला

प्रियंका ने बताया कि मेरा जिक्र यूपीएससी की पुस्तक में है इसके बारे में मुझे पता नहीं था। जब पीएससी की परीक्षा में मेरे बारे में सवाल पूछा गया तो मुझे जानने वालों ने फोन करके बताया। साथ ही सोशल मीडिया के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोगों ने मैसेज करके बताए। जब मुझे पता चला।

प्रियंका को मिला है अवार्ड

प्रियंका ने देश राज्य और समाज के लिए कई सराहनीय कार्य किए हैं। इसमें महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वच्छता, वृक्षारोपण, पर्यावरण सुरक्षा जैसे कार्य किए हैं। उनकी असाधारण सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें 'राष्ट्रीय सेवा योजना 2017-18" राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं प्रियंका को संयुक्त राष्ट्र द्वारा समर्थित अंतर्राष्ट्रीय संघ की ओर से कर्मवीर चक्र सम्मान प्रदान किया गया।

प्रियंका ने हाल ही में वह भारत-चीन के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत सरकार द्वारा भारतीय युवा राजदूत बनीं और चीन में भारत का प्रतिनिधित्व बहुत सरहानीय रूप में किया।