• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ की बेटियों का कमाल, थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीते 6 गोल्ड समेत 7 मेडल, रायपुर में होगा भव्य स्वागत

महाराष्ट्र में आयोजित 17वीं राष्ट्रीय थाई बाक्सिंग चैंपियनशिप में प्रदेश की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण और एक कांस्य सहित कुल सात पदकों पर कब्जा जमाया।

By Goswami SahuEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 10:57:33 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 10:57:33 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ की बेटियों का कमाल, थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीते 6 गोल्ड समेत 7 मेडल, रायपुर में होगा भव्य स्वागत
दंतेवाड़ा और रायपुर की बेटियों का कमाल।

HighLights

  1. दंतेवाड़ा और रायपुर की बेटियों का कमाल
  2. बॉक्सिंग में 6 स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा
  3. 18 राज्यों को पछाड़कर पाया पाचवां स्थान

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। नांदेड़ (महाराष्ट्र) के गुरु गोविंद सिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित 17वीं राष्ट्रीय थाई बाक्सिंग चैंपियनशिप में प्रदेश की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण और एक कांस्य सहित कुल सात पदकों पर कब्जा जमाया।

18 राज्यों के करीब 450 खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले में उतरीं छत्तीसगढ़ की सभी सातों बालिका खिलाड़ियों ने पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। ओवरऑल चैंपियनशिप में महाराष्ट्र प्रथम, तमिलनाडु द्वितीय, तेलंगाना तृतीय, ओडिशा चौथे और छत्तीसगढ़ पांचवें स्थान पर रहा।

छत्तीसगढ़ की बेटियों का दबदबा

प्रतियोगिता में एकलव्य खेल परिसर (जावंगा, गीदम, दंतेवाड़ा) की बेटियों का दबदबा रहा। यहां की चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण और एक ने कांस्य पदक जीता। वहीं राजधानी रायपुर की दोनों खिलाड़ियों ने भी अपने-अपने भार वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।


पदक विजेता खिलाड़ी

  • मानसी तांडी (रायपुर): स्वर्ण पदक (अंडर-21 वर्ष, -45 किग्रा)
  • पिंकी गुप्ता (रायपुर): स्वर्ण पदक (अंडर-17 वर्ष, -44 किग्रा)
  • लच्छी कोवासी (दंतेवाड़ा): स्वर्ण पदक (अंडर-17 वर्ष, -40 किग्रा)
  • राजकुमारी (दंतेवाड़ा): स्वर्ण पदक (अंडर-17 वर्ष, -56 किग्रा)
  • सोमारी कवासी (दंतेवाड़ा): स्वर्ण पदक (अंडर-14 वर्ष, -32 किग्रा)
  • रामे कवासी (दंतेवाड़ा): स्वर्ण पदक (अंडर-17 वर्ष, -52 किग्रा)
  • सुनीता (दंतेवाड़ा): कांस्य पदक (अंडर-14 वर्ष, -44 किग्रा)

तकनीकी व निर्णायक पैनल में भी राज्य का दबदबा

छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनीस मेमन एवं महासचिव लखन कुमार साहू ने बताया कि दंतेवाड़ा की कोच कु. टिकेश्वरी साहू ने राष्ट्रीय स्तर पर 'फीमेल टेक्निकल पैनल' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। दुर्ग के विक्की भारती और करण चेलक ने राष्ट्रीय निर्णायक परीक्षा उत्तीर्ण कर निर्णायक पैनल में जगह बनाई। वहीं, राज्य टीम के मुख्य कोच की भूमिका दुर्ग के लक्ष्मीनारायण साहू ने निभाई।

यह भी पढ़ें- CG Weather 24th August: रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

25 अगस्त को राजधानी में होगा भव्य स्वागत

12 सदस्यीय राज्य दल अध्यक्ष अनीस मेमन के मार्गदर्शन और कोच लक्ष्मीनारायण साहू के नेतृत्व में 25 अगस्त को सुबह 6 बजे संतरागाछी-हुजूर साहिब सुपरफास्ट एक्सप्रेस से रायपुर पहुंचेगा। रायपुर रेलवे स्टेशन पर थाई बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों और परिजनों द्वारा पदक विजेता बेटियों का भव्य व पारंपरिक स्वागत किया जाएगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।