• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में गोतस्करों की संपत्ति होगी जब्त… सफेमा और रासुका जैसे कानूनों के तहत होगी कार्रवाई, डिप्टी सीएम ने किया एलान

छत्तीसगढ़ में गोतस्करी रोकने के लिए गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में उच्चस्तरीय बैठक हुई। जिसमें सभी जि...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 06 Jun 2025 11:01:07 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Jun 2025 11:29:05 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में गोतस्करों की संपत्ति होगी जब्त… सफेमा और रासुका जैसे कानूनों के तहत होगी कार्रवाई, डिप्टी सीएम ने किया एलान
गोतस्करी रोकने के लिए उच्चस्तरीय बैठक

HighLights

  1. गोतस्करों की संपत्ति होगी जब्त
  2. गोतस्करी के खिलाफ सरकार
  3. डिप्टी सीएम शर्मा ने दिए आदेश

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: राज्य सरकार ने गोतस्करी जैसे संगठित अपराध पर लगाम कसने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब इस अपराध में लिप्त आदतन आरोपितों पर सफेमा के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसे आरोपितों की संपत्ति को जब्त कर नीलाम किया जाएगा और प्राप्त राशि को गोसेवा में लगाया जाएगा।

naidunia_image

गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें सभी जिलों के एडिशनल एसपी स्तर के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिलेवार समीक्षा की गई और 15 जुलाई 2024 को लागू की गई एसओपी के तहत अब तक हुई कार्रवाई पर चर्चा की गई।


गोतस्करी में लिप्त वाहनों की होगी निलामी

उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि गोतस्करी में लिप्त पाए गए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाएगा। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किए गए वाहनों को राजसात कर उनकी नीलामी की जाएगी। इस धन का उपयोग गोसेवा के लिए किया जाएगा। गोसेवा आयोग को गोसेवकों के लिए पहचान पत्र जारी करने का भी आग्रह किया जाएगा। जिन जिलों में अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है, वहां के अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: अश्लील वीडियो बनाकर करते थे वसूली, तोमर बंधुओं पर कसा पुलिस का शिकंजा, संगठित अपराध की धाराओं में फंसे

गोतस्करी केवल अपराध नहीं, संगठित नेटवर्क है: डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि पुलिस को सफेमा और रासुका जैसे कानूनों को प्रभावी हथियार के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से ठोस कार्रवाई के प्रमाण और आगामी बैठक में पूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि गोतस्करी केवल अपराध नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क है।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh news: कैसे पढ़ेंगे बच्चें... 16 जून से खुलेंगे स्कूल, लेकिन अब तक नहीं छपी किताबें, पुस्तक निगम की लापरवाही

डिप्टी सीएम ने यह दिए सुझाव

उन्होंने हाईवे पर कमजोर बैरिकेडिंग और तस्करों द्वारा पैदल रास्तों के इस्तेमाल पर चिंता जताई। उन्होंने गोसेवकों व एनसीसी से जुड़े युवाओं को चिन्हित कर निगरानी तंत्र में शामिल करने का सुझाव दिया। साथ ही युवाओं और पुलिस के बीच संवाद स्थापित करने विशेष पास जारी करने पर जोर दिया। टेक्नोलाजी के माध्यम से सूचना तंत्र मजबूत करने की बात भी कही।