
डिजिटल डेस्क, रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर के रवि नगर स्थित सुशील विला में दबिश दी। यह ठिकाना ज्वेलरी और जमीन कारोबारी नितिन डागा से जुड़ा बताया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम दो गाड़ियों से पहुंची और विला के भीतर दस्तावेजों की जांच शुरू की। कार्रवाई को मनी लांड्रिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, जांच के दायरे और मामले से संबंधित विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
सूत्रों के अनुसार, ईडी की कार्रवाई सुबह से जारी है। टीम सुशील विला के भीतर मौजूद दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की पड़ताल कर रही है। नितिन डागा का नाम ज्वेलरी और जमीन के कारोबार से जुड़ा बताया जाता है। उनके कारोबारी गतिविधियों को लेकर जांच की जा रही है या कार्रवाई किसी अन्य संबंधित मामले में है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रायपुर के अलावा दुर्ग जिले में भी ईडी ने कार्रवाई की है। यहां ट्रांसपोर्ट व्यापारी गुलशन बघेल के यहां छापा पड़ा है। उनके ऋषभ कॉलोनी स्थित घर में सुबह-सुबह ईडी की टीम पहुंची। उनको भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है....