• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Election 2023: दूसरे चरण की 70 सीटों पर 75 प्रतिशत कांग्रेस के विधायक, नए चेहरों की परीक्षा

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। यह मतदान रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग की ...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 17 Nov 2023 12:58:08 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Nov 2023 12:58:07 PM (IST)
Chhattisgarh Election 2023: दूसरे चरण की 70 सीटों पर 75 प्रतिशत कांग्रेस के विधायक, नए चेहरों की परीक्षा

संदीप तिवारी/रायपुर। Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। यह मतदान रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग की तस्वीर तय कर देगा। इस बार चुनावी रण में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों ने इस बार नए चेहरों को टिकट देने पर ज्यादा जोर दिया है, लेकिन जहां तक भरोसे की बात है तो भाजपा ने ऐसे चेहरों पर कांग्रेस की तुलना में इस बार ज्यादा भरोसा जताया है।

भाजपा ने 47 सीटों पर नए चेहरे उतारे हैं जो कि कुल विधानसभा सीटों 90 का 52 प्रतिशत है। इनमें भी 37 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनकी आयु 50 वर्ष से कम है। वहीं कांग्रेस 32 नए चेहरों पर दांव खेला है, जो कुल सीटों का लगभग 34 प्रतिशत है। इस चुनाव में जहां पुराने दिग्गज नेताओं की साख दांव पर है वहीं नए चेहरों की भी परीक्षा होगी।


गौरतलब है कि प्रदेश की 20 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को 78 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार महिलाओं को टिकट देने के मामले में कांग्रेस भाजपा से आगे निकल गई है। कांग्रेस ने जहां 18 महिलाओं को टिकट दिया है, वहीं भाजपा ने 15 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है।

जिन 70 सीटों पर आज चुनाव, वहां का राजनीतिक परिदृश्य

प्रदेश के 90 विधानसभा सीटों में से शेष बची जिन 70 सीटों पर शुक्रवार को चुनाव होना है। इनकी 75 प्रतिशत सीटों पर कांग्रेस के विधायक काबिज हैं। 70 में से 52 सीटों पर कांग्रेस,13 पर भाजपा, तीन सीटों पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) और बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक हैं। यह चुनाव राज्य के पांच में से चार संभागों में होगा। जिसमें रायपुर संभाग की 20 सीट, दुर्ग संभाग की 12, बिलासपुर संभाग की 24 और सरगुजा संभाग की 14 सीटें शामिल हैं।

बस्तर से बड़ी चुनौती सरगुजा संभाग में

बस्तर की 12 और दुर्ग की आठ सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान हो चुका है, जबकि दूसरे चरण में सरगुजा संभाग में भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के लिए बड़ी चुनौती है। सरगुजा की 14 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं, ऐसे में कांग्रेस अपनी सीटों को बरकरार रखना चाहेगी, वहीं भाजपा ने अपनी खोई हुई सीटों पर वापसी के लिए ताकत झोंक दी है। इसी तरह दुर्ग संभाग की कुल 20 में से बची हुई 12 सीटों पर चुनाव होना है जहां पर 11 सीटें कांग्रेस के पास है। एक सीट वैशाली नगर भिलाई की भाजपा खाते में थी मगर वर्तमान में वहां के विधायक के निधन के बाद से यह सीट रिक्त है।

बिलासपुर संभाग में 24 में 13 पर कांग्रेस: बिलासपुर संभाग की वर्तमान राजनीतिक समीकरण देखें तो यहां विधानसभा चुनाव 2018 में कुल 24 सीटों में से 13 कांग्रेस के खाते में गई थी, सात भाजपा के पास, दो बसपा और दो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ(जे) के पास हैं। ऐसे में यहां भी भाजपा का जनाधार कम है।

रायपुर संभाग में की 20 सीटों का ये है हाल: रायपुर संभाग की 20 सीटों पर अभी 14 सीट कांग्रेस के पास, पांच भाजपा और एक सीट जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के पास है।

पिछले वर्षों में संभागवार किस पार्टी के खाते में कितनी सीट

सरगुजा संभाग: कुल सीट - 14

वर्ष 2003 2008 2013 2018

भाजपा 10 09 07 00

कांग्रेस 04 05 07 14

बस्तर संभाग: कुल सीट - 12

वर्ष 2003 2008 2013 2018

भाजपा 09 10 04 00

कांग्रेस 03 01 08 12

अन्य 00 01 00 00

बिलासपुर संभाग: कुल सीट - 24

वर्ष 2003 2008 2013 2018

भाजपा 07 10 12 07

कांग्रेस 14 12 11 13

बसपा 02 02 01 02

एनसीपी 01 00 00 00

जकांछ .... .... .... 02

रायपुर संभाग: कुल सीट - 20

वर्ष 2003 2008 2013 2018

भाजपा 12 07 15 05

कांग्रेस 08 13 04 14

अन्य 00 00 01 00

जकांछ .... .... .... 01

दुर्ग संभाग: कुल सीट - 20

वर्ष 2003 2008 2013 2018

भाजपा 11 13 11 02

कांग्रेस 09 07 09 18