• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Electricity Worker: बिजली कर्मचारी के हितों की अनदेखी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Chhattisgarh Electricity Worker: प्रदेश की सरकारी बिजली कंपनी प्रबंधन पर कर्मचारियों के हितों की अनेदखी का आरोप लगाया है।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Wed, 17 Nov 2021 09:20:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Nov 2021 09:20:24 AM (IST)
Chhattisgarh Electricity Worker: बिजली कर्मचारी के हितों की अनदेखी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Chhattisgarh Electricity Worker: रायपुर (राज्य ब्यूरो)। विद्युत अभियंता कल्याण संघ ने प्रदेश की सरकारी बिजली कंपनी प्रबंधन पर कर्मचारियों के हितों की अनेदखी का आरोप लगाया है। इसके खिलाफ संगठन की तरफ से क्रमबद्ध आंदोलन की तैयारी की जा रही है। संघ के अध्यक्ष एनआर छीपा ने कहा कि कर्मचारी-अधिकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रबंधन से वार्ता करना चाह रहे हैं, लेकिन समय नहीं दिया जा रहा है। इससे आक्रोश बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष दीपावली के पहले दिया जाने वाला बोनस व अनुग्रह राशि भी नहीं दी गई है। कई वर्षों से ग्रुप इंश्योरेंस की कटौती वेतन से की जा रही है, उसे भी अचानक बंद कर दिया गया है और जमा राशि लौटाई नहीं जा रही है। इसी तरह एक जुलाई से तीन प्रतिशत बढ़े महंगाई भत्ते की राशि भी कर्मचारियों को नहीं दी गई है। इसके अलावा बेवजह आरोप पत्र व कारण बताओ नोटिस देकर कर्मचारी- अधिकारियों को डराया-धमकाया जा रहा है।


कांग्रेस में लौटे जकांछ प्रवक्ता रिजवी

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) के प्रवक्ता इकबाल अहमद रिजवी कांग्रेस में लौटेंगे। जकांछ के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के करीबी रहे रिजवी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश केपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस में लौटने की घोषणा की। खैरागढ़ जाने से पहले सिंह ने माना एयरपोर्ट पर ही रिजवी को कांग्रेस का गमछा पहना कर उनकी घोषणा का स्वागत किया। रिजवी ने कहा कि लंबे अरसे बाद उनकी घर वापसी हो रही है। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रिजवी की कांग्रेस में वापसी के लिए कार्यकारिणी की अनुमति लेनी होगी।