• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू का Raid Day... कई सरकारी अधिकारियों के घर मारा छापा

छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई सरकारी अधिकारियों के घरों पर छापा मारा है। इनमें निलंबित डीएफओ अशोक पटेल, सहायक आयुक्त आदिवासी वि...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 09 Mar 2025 12:11:33 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Mar 2025 01:13:34 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू का Raid Day... कई सरकारी अधिकारियों के घर मारा छापा
एसी ट्रायबल का बीजापुर आवास पर ईओडब्ल्यू की कार्रवाई।

HighLights

  1. ईओडब्ल्यू की टीमों ने प्रदेश में 14 स्थानों पर दबिश दी।
  2. रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा शामिल हैं।
  3. अधिकारियों और उनके सहयोगियों पर भ्रष्टाचार का आरोप।

नईदुनिया प्रति‍निधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मारे। इन अधिकारियों में निलंबित डीएफओ (जिला वन अधिकारी) अशोक पटेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग आनंद सिंह और शिक्षा विभाग के श्याम सुंदर चौहान शामिल हैं। ईओडब्ल्यू की टीमों ने रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा सहित लगभग 14 ठिकानों पर दबिश दी है।

सुबह 4 बजे से शुरू हुई इस छापेमारी में ईओडब्ल्यू की करीब 13 टीमों ने मिलकर कार्रवाई की। खबरों के अनुसार, अधिकारियों के ठिकानों से बड़ी संख्या में दस्तावेज, नगदी और कीमती जेवरात बरामद किए गए हैं। इन अधिकारियों और उनके सहयोगियों पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं।


naidunia_image

ईओडब्ल्यू द्वारा की गई इस छापेमारी के बाद प्रदेश भर में हलचल मच गई है। संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश प्राप्त करने के बाद यह कदम उठाया गया है।