• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में सुबह शाम गुलाबी सर्दी की दस्तक, पेंड्रा रोड, अंबिकापुर में 18 पर पारा, मौसम रहेगा शुष्क

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश में सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास शुरू हो गया है। पेंड्रा रो...और पढ़ें

By Paritosh DubeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 10:17:40 AM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 10:18:48 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में सुबह शाम गुलाबी सर्दी की दस्तक, पेंड्रा रोड, अंबिकापुर में 18 पर पारा, मौसम रहेगा शुष्क
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट की प्रतीकात्मक तस्वीर। एआई

HighLights

  1. पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री
  2. प्रदेश भर में मौसम रहेगा पूर्णतः शुष्क
  3. रायपुर में खिली रहेगी धूप आसमान साफ

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की आहट के साथ ही कुछ इलाकों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। भोर की पहली किरण और शाम ढलते ही फिजा में घुलने वाली हल्की सिहरन अब लोगों को सर्दी की सुगबुगाहट का सुखद अहसास कराने लगी है। पंखों की गति धीमी होने लगी है और सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग हल्की ठंड का आनंद ले रहे हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पेंड्रा रोड में पारा गिरकर 18.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं अंबिकापुर में 18.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दूसरी ओर, दिन में धूप का असर अब भी बरकरार है। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि माना एयरपोर्ट रायपुर में पारा 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर में 33.4 और जगदलपुर में 33.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।


मानसूनी तंत्र और वापसी की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा वर्तमान में बीजापुर, हैदराबाद और पणजी समेत अन्य क्षेत्रों से होकर गुजर रही है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत और उत्तरी प्रायद्वीप के अन्य हिस्सों से भी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। वहीं पश्चिमी असम से तेलंगाना तक समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक द्रोणिका बनी हुई है, जो छत्तीसगढ़ से गुजर रही है। इसके अतिरिक्त पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

आगामी दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। राजधानी रायपुर के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 10 अक्टूबर को शहर में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आने से ठंड का असर और बढ़ेगा।