यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chhattisgarh Fake Currency: छत्तीसगढ़ में चार साल में 62 मामले दर्ज, छह करोड़ के नकली नोट बरामद
Chhattisgarh Fake Currency: नोटबंदी के बाद दो हजार और 500 के नए नोट आए तो चंद महीने बाद ही बाजार में नकली नोट पहुंच गए।
By Deepak ShuklaEdited By: Deepak Shukla
Publish Date: Thu, 26 Aug 2021 06:30:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 26 Aug 2021 06:30:23 AM (IST)

Chhattisgarh Fake Currency: दीपक शुक्ला, रायपुर। छत्तीसगढ़ में जाली या नकली नोट खपाने के मामले साल दर साल भले ही कम दर्ज किए गए हों, लेकिन आम लोगों के लिए यह समस्या बनी हुई है। बाजार में सामान खरीदने के बाद जब आप भुगतान करते हैं तो दुकानदार एक बार नोट देने वाले को देखता है फिर हाथ को हवा में लहराकर नोट उपर ले जाकर जांच करता है कि नकली या असली। अब यह कहना मुश्किल है कि दुकानदार देने वाले पर संदेह कर रहा है या नोट पर। मगर इस संदेहास्पद स्थिति पैदा करने में उनका हाथ है, जो बाजार में नकली नोट खपा रहे हैं।
2016 नवंबर में नोटबंदी के बाद जारी नए नोटों के बारे में अपुष्ट सूत्रों से दावे किए जा रहे थे कि इनकी कापी नहीं की जा सकती है, लेकिन जब दो हजार और 500 के नए नोट आए तो इसके चंद महीने बाद ही बाजार में नकली नोट आ गए। 2018 से वर्ष 2021 जून तक कुल 62 मामले दर्ज किए गए। इसमें 109 पुरुष और एक महिला गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। इन चार साल में कुल छह करोड़ 26 लाख 80 हजार 760 केजालीनोट जब्त किए गए। साल 2020 में सबसे ज्यादा 500 केजाली नोट पकड़े गए, जबकि साल 2018 में 2000 के28 हजार 526 नोट पुलिस ने पकड़े थे।
वर्ष - कुल मामले- गिरफ्तारी - 500 - 1000 - 2000
2018 - 33 - 49- 1370 - 158 - 28526
2019 - 14 - 30 - 604 - 00 - 346
2020 - 08 - 18 - 5000 - 00 - 120
2021 (जून)- 07 - 13 - 163 - 00 - 00
जब्त जालीनोट
वर्ष - बरामद जालीनोट
2018 - 5, 85, 06,700
2019 - 10, 84, 400
2020 - 29, 37, 660
2021 (जून) - 1, 52, 000
कुल - 6,26, 80, 760
रिपोर्ट पर दर्ज प्रकरण
वर्ष - बैंक केस- पुलिस की कार्रवाई
2018 - 14 - 16
2019 - 02 - 10
2020 - 01 - 06
2021 (जून) - 00 - 06
यहां हुई बड़ी कार्रवाई
- -2018 में रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने नकली नोट के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान पांच करोढ़ 60 लाख रुपये जब्त किए गए थे।
- -2020 में महासमुंद पुलिस ने नकली नोट खपाने वाले गिरोह केपांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। आरोपित प्रिंटिंग प्रेस में नकली नोट की छपाई करवाते थे। उसने दो लाख 21 हजार के नकली नोट जब्त किए गए थे।
ऐसे पहचानेंगे नोट
- -2000 रुपये में मौजूद फीचर्स को गौर से देखें, इसमें 2000 नंबर की लेटेंट इमेज है।
- -2000 के नोट अंक देवनागरी में लिखा होगा और बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होगी।
- -असली नोट में माइक्रो लेटर में भारत और इंडिया लिखा होगा। इसमें आगे की तरफ में धागे पर भारत, आरबीआइ और 2000 लिखा होगा।
- -असली नोट को एक तरफ झुकाने पर धागे का रंग हरे से नीले में बदल जाएगा।
- -असली नोट में दायीं तरफ नीचे 2000 का अंक हरे से नीले रंग में बदलने वाली स्याही में लिखा है और दायीं तरफ अशोक स्तंभ का चिन्ह है।
- -500 केनोट केबायीं तरफ नोट की छपाई का साल, दूसरी तरफ स्वच्छ भारत का लोगो और नारा तथा मंगलयान की तस्वीर होगी। साथ ही नोट में देवनागरी में 500 लिखा होगा।