• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Farmers: चुनाव आते-आते किसानों को धान का मिलेगा 2,800 रुपये : सीएम

Chhattisgarh Farmers: मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों से की पैरा नहीं जलाने की अपील।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Sun, 07 Nov 2021 08:40:24 AM (IST)Updated Date: Sun, 07 Nov 2021 08:40:24 AM (IST)
Chhattisgarh Farmers: चुनाव आते-आते किसानों को धान का मिलेगा 2,800 रुपये : सीएम

Chhattisgarh Farmers: रायपुर (राज्य ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव भले ही दो साल बाद होगा, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभी से चुनावी एजेंडा सेट करना शुरू कर दिया है। गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि छत्‍तीसगढ़ में चुनाव आते-आते किसानों को धान का 2,800 रुपये प्रति क्विंटल मिलने लगेगा। इस घोषणा के बाद से ही किसानों में काफी खुशी देखी जा रही है।

दरअसल, प्रदेश में अभी धान की खरीदी 2,500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। इसमें समर्थन मूल्य के अलावा राज्य सरकार की ओर से किसान न्याय योजना में नौ हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री निवास पर गोवर्धन पूजा के अवसर पर मीडिया से चर्चा में भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव आते तक प्रदेश में धान की खरीदी 2,800 रुपये में होगी।


1,900 रुपये समर्थन मूल्य और बाकी न्याय योजना में हम किसानों को दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण बचाने के लिए किसानों को पैरा नहीं जलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पैरा जलाने के स्थान पर गोठान में दान करें। इससे सरकार की मदद भी हो जाएगी और पर्यावरण प्रदूषित होने से भी बचेगा।

किसानों को अभी दें 2,800 रुपये: कौशिक

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राज्य सरकार पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है। इस आधार पर राज्य सरकार को अभी से 2,800 रुपये में खरीदी करनी चाहिए, लेकिन वह ऐसा नहीं कर रही है।