• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़ : पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा- दोनों भाई इकट्ठा हुए तो बजा देंगे ईंट से ईंट

छत्‍तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और पुलिस की दमनकारी नीति के खिलाफ 15 फरवरी को रायपुर में भाजपा का महाधरना।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Tue, 08 Feb 2022 11:42:05 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Feb 2022 11:42:05 PM (IST)
छत्‍तीसगढ़ : पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा- दोनों भाई इकट्ठा हुए तो बजा देंगे ईंट से ईंट
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विष्णुदेव साय।

रायपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्‍तीसगढ़ में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मंगलवार को कहा है कि कुछ लोग मेरा और बृजमोहन भाई (बृजमोहन अग्रवाल) का वीडियो ट्वीट कर हमारे परिवार में दूरियों एवं विच्छेद की बाते कर रहे हैं। ऐसे लोग गफलती में मत रहे। दोनों भाई इकट्ठा हुए तो कांग्रेस की ईंट से ईंट बजा देंगे। दरअसल भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में मंगलवार को आजीवन सहयोग निधि संकलन और आगामी कार्यक्रमो पर चर्चा करने जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक रखी गई थी।

इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि मैं सभी को प्रणाम करता हूं। एक भाजपा ही है जो अपने कार्यकर्ताओं समर्थकों से प्राप्त सहयोग से ही अपने कार्यो आंदोलनों का संचालन करती है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता और पार्टी समर्थक के घर-घर पहुंचना है, इसमे संकलन नही संपर्क महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा रायपुर के घटनाक्रम को लेकर बहुतों के मन मे बहुत से प्रश्न है। सबका एक ही जवाब की भाजपा के कार्यकर्ता को अगर कोई परेशान करेगा तो राजेश मूणत और संगठन उसके साथ हमेशा खड़ा मिलेगा।


उन्होंने कहा कुछ लोग हमारे परिवार में दूरियों एवं विच्छेद की बाते कर रहे हैं। उन्हें चेतावनी देते हुए राजेश मूणत ने कहा गफलती में मत रहना कांग्रेसियो पूरा भाजपा परिवार एक होकर तुम्हारी ईंट से ईंट बजा देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा हमारे पास दो साल का समय है और हमें वार्ड मंडल बूथ स्तर पर आंदोलन करने है, धरना करना है। लोगो का सहयोग अपने आप मे कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के हव्य में आहुति के समान है और हम सबको बढ़-चढ़कर आहुति डालना है।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा मुख्य रूप से आजीवन सहयोग निधि के संबंध में बैठक रखी गई है,परंतु हमारे सामने एक ज्वलंत मुद्दा जो पिछले चार दिनों से पूरे छत्तीसगढ़ के एक-एक शहर में घूम रहा है। जबसे कांग्रेस की सरकार आई है।

पिछले तीन वर्षों से सड़क की लड़ाई लगातार जारी रही है। चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबो के सर की छत के लिए हो, बढ़ी हुई बिजली दरों के लिए हो, बेरोजगारी भत्ता या मतांतरण का मुद्दा हो और फिर भगवा का अपमान जैसे कांग्रेस के कृत्य हो ऐसे कई मुद्दों को लेकर हम सड़क की लड़ाई लड़ रहे हैं। मगर हद तो तब हो गई राजेश मूणत के साथ दुर्व्यवहार की घटना हुई।

यह कांग्रेस की अघोषित आपातकाल और बदलापुर की राजनीति को इंगित करती है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता के लिए पूरा संगठन साथ खड़ा है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि यह समर्पण कार्यक्रम 11 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। राज्य की कांग्रेस सरकार पुलिस को आगे करके बर्बरता पूर्वक दमनकारी कार्य कर रही है। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 15 फरवरी को एक महा धरना देकर सरकार को चेतावनी दी जाएगी।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर ने किया।