• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में मंत्रालय संवर्ग के छह अनुभाग अधिकारी किए गए इधर से उधर, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय संवर्ग के छह अनुभाग अधिकारियों के विभागों में प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत राजपाल बघ...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 02:09:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 02:11:03 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में मंत्रालय संवर्ग के छह अनुभाग अधिकारी किए गए इधर से उधर, जानिए पूरी डिटेल
स्थानांतरण की प्रतीकात्मक तस्वीर। - अर्काइव

HighLights

  1. मंत्रालय संवर्ग के छह अधिकारियों का तबादला
  2. बघेल और मुश्ताक अंसारी को नई जिम्मेदारी
  3. सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंत्रालय संवर्ग में फेरबदल किया है। विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के तहत मंत्रालय संवर्ग के छह अनुभाग अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलते हुए उन्हें नवीन विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही पूर्व में जारी कुछ पदस्थापना आदेशों में आवश्यक संशोधन भी किया गया है। राज्य शासन ने यह बदलाव प्रशासनिक कसावट और विभिन्न विभागों में कार्य संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से किया है।

राजपाल बघेल का आदेश संशोधित, खनिज विभाग में अंसारी

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 29 सितंबर को जारी किए गए एक पूर्व पदस्थापना आदेश में संशोधन किया गया है। इसके तहत अनुभाग अधिकारी राजपाल बघेल की खनिज साधन विभाग में की गई पदस्थापना को संशोधित करते हुए उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग के अनुभाग-10 में पदस्थ किया गया है। वहीं दूसरी ओर, लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में पदस्थ अनुभाग अधिकारी मुश्ताक अली अंसारी को स्थानांतरित कर अब खनिज विभाग का दायित्व सौंपा गया है।


शिक्षा, पीडब्ल्यूडी और आईटी विभाग में नई पदस्थापनाएं

आदेश के तहत अन्य विभागों में भी महत्वपूर्ण प्रभार सौंपे गए हैं:

ब्रजेश अग्रवाल: नगरीय प्रशासन विभाग से स्थानांतरित कर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में पदस्थ किए गए हैं।

गुलाब साव: वित्त विभाग से हटाकर स्कूल शिक्षा विभाग में अनुभाग अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

ज्योति पटेल: सामान्य प्रशासन विभाग के अनुभाग-9 से स्थानांतरित कर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग में पदस्थ की गई हैं।

प्रशासनिक कार्यों में गति लाने की कवायद

मंत्रालय स्तर पर हुए इस फेरबदल को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। शासन का उद्देश्य लंबे समय से एक ही विभाग में पदस्थ अधिकारियों के अनुभव का उपयोग अन्य विभागों में करना तथा नीतिगत फाइलों के निस्तारण में तेजी लाना है। सभी अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थापना विभाग में तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।